विक्रांत मैसी को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वाले विक्रांत फिलहाल बड़े पर्दे पर अपनी यात्रा का मजा ले रहे हैं। फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हैं और उन्हें भरपूर प्यार दे रहे हैं। विक्रांत को मंगलवार को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। विक्रांत को यह सम्मान साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए मिला है। शाहरुख खान को भी ‘जवान’ फिल्म के लिए यही पुरस्कार मिला है। अब विक्रांत ने आज बुधवार (24 सितंबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।
विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर पत्नी एक्ट्रेस शीतल ठाकुर के साथ दो तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही बताया कि उन्हें कैसा फील हो रहा है। विक्रांत ने लिखा, “मैं कल से सोच रहा था कि मैं क्या लिखूं? कैसे आप सबका शुक्रिया अदा करूं? मुझे अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि क्या लिखूं। उम्मीद है कि तहे दिल से एक छोटा सा शुक्रिया काफी रहेगा। मेरे सफर में आपके सहयोग के लिए आभारी रहूंगा। आप सभी का शुक्रिया। ये सपनों जैसी लाइफ सब आपकी वजह से है।” विक्रांत से पहले शीतल ने भी अपने पति के लिए पोस्ट लिख प्यार जताया था।
शीतल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “जब भी मुझे लगता है कि मैं आप पर इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकती तो आप मुझे प्राउड फील करवाने का एक और रीजन दे देते हैं। आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बधाई। आप जिस भी कमरे में जाते हैं वहां पर आपका सबसे बेहतरीन चीयर लीडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।” विक्रांत और शीतल की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, “छोटी बहू।” हिना खान ने लिखा, “सो प्राउड ऑफ यू।” तमन्ना भाटिया ने भी बधाई दी।
इसके साथ ही नकुल मेहता और हितेन तेजवानी ने भी विक्रांत को विश किया। बता दें विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' सच्ची घटना पर आधारित थी। इसे खूब पसंद किया गया था। यहां तक कि स्टार्स ने भी फिल्म और विक्रांत की जमकर तारीफ की थी। विक्रांत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई ‘आंखों की गुस्ताखियां’ थी। इसमें उनके अपोजिट संजय कपूर की बेटी शनाया थीं। शनाया ने इसके साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
निरहुआ ने शेयर किया जया और अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभवभोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के नाम से लोकप्रिय सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ने जया और अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के दिनों को याद किया है। निरहुआ ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन से बात की। इस दौरान उन्होंने अमिताभ और जया के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। वे निरहुआ के साथ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘गंगा देवी’ में नजर आए थे। निरहुआ ने कहा कि मुझे जब पता चला कि मैं अमिताभ और जया जी के साथ स्क्रीन शेयर करूंगा तो मैं ब्लैंक हो गया था।
मेरे लिए ये लोग भगवान की तरह हैं। यही वो पल था जब मैंने उन्हें पहली बार सामने से देखा था। मुझे नहीं पता कि किस तरह से रिएक्ट करना चाहिए था। लेकिन अमिताभ जी सच में बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं। वे भांप चुके थे कि मैं नर्वस हो रहा हूं। मुझे कंफर्ट करने के लिए वे मस्ती मजाक करने लगे। वे मेरे गानों के बारे में बात करने लगे, हंसने लगे और सारा माहौल हल्का कर दिया। हालांकि जया जी थोड़ी अलग थीं। एक सीन था, जिसमें मुझे मेरी ऑनस्क्रीन पत्नी को थप्पड़ मारना था।
जया जी मेरी मां के रोल में थीं। उनको मुझे डांटना और डंडे से मारना था। लेकिन दिखावा करने के बजाय उन्होंने मुझे सही में मार दिया और बहुत तेजी से मारा। उनको बहुत जल्द गुस्सा आ जाता था। उन्होंने मुझे कई बार मारा और मैंने उनसे कहा कि आपने मुझे सच में मार दिया। इस पर जया ने कहा कि तो आपने मेरी बहू को क्यों मारा? मैंने कहा कि वो सिर्फ एक एक्टिंग थी लेकिन, आपने तो मुझे सच में मार दिया। हालांकि मैं इसे आशीर्वाद के तौर पर देखता हूं। उल्लेखनीय है कि जया को कई दफा पैपराजी पर भी गुस्सा निकालते देखा गया है।