‘12वीं फेल’ मूवी से बॉलीवुड में धूम मचाने वाले एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने हाल ही एक्टिंग से ब्रेक की अनाउंसमेंट करके सभी को चौंका दिया था। विक्रांत ने पोस्ट में ब्रेक की बात कही थी, मगर फैंस ने इसे गलत समझकर रिटायरमेंट मान लिया। बहुत ज्यादा हल्ला मचने के बाद विक्रांत को स्थिति साफ करनी पड़ी। अब विक्रांत ने सेट पर वापसी कर ली है। वे अपने कमिटमेंट पूरे करने में जुट गए हैं। विक्रांत देहरादून में एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ शूटिंग कर रहे हैं।
विक्रांत ने अपनी पोस्ट में बताया था कि अगले साल उनकी दो फिल्में आने वाली हैं। इसमें से एक की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है, जिसका टाइटल ‘आंखों की गुस्ताखियां’ है। इसमें वे शनाया के अपोजिट हैं। इस फिल्म से शनाया बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। विक्रांत और शनाया की जोड़ी देखने के लिए फैंस बेताब हैं। बता दें विक्रांत ने 3 दिन पहले पोस्ट में लिखा था, “हैलो, पिछले कुछ साल और उसके बाद के साल शानदार रहे हैं।
मैं आपके सपोर्ट के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं. लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ता हूं, मुझे एहसास होता है कि अब घर वापस जाने का समय आ गया है। एक पति, पिता और एक बेटे के रूप में और एक एक्टर के तौर पर भी। तो आने वाले 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। जब तक समय सही न समझे। पिछली 2 फिल्में और कई सालों की यादें। फिर से थैंक्यू। हर चीज के लिए हमेशा ऋणी।”
बाद में विक्रांत ने कहा था कि मैं रिटायर नहीं हो रहा हूं। बस थक गया था। एक लंबे ब्रेक की जरूरत है। घर की याद और हेल्थ भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने इसे गलत पढ़ा। बता दें विक्रांत की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ पिछले महीने रिलीज हुई थी। यह अभी तक 30 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। यह गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है और इसकी वजह से विक्रांत को धमकियां भी मिली हैं।
करीब 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सबा आजादऋतिक रोशन हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी पर्सनल लाइफ के चलते ऋतिक से जुड़ी खबरें सामने आती रहती हैं। वे लंबे समय से एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरी पोस्ट करते हैं। अब ऋतिक ने सबा का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गाती हुई नजर आ रही हैं। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
इसमें सबा लाइव शो के दौरान नाचने के साथ गा रही हैं। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, “किलिंग इट” (शानदार काम कर रही हो)। ऋतिक ने गर्लफ्रेंड को प्रोत्साहित करने के साथ तारीफ की। पहले भी कई मौकों पर ऋतिक अपने लेडी लव के लिए प्यार जता चुके हैं। उल्लेखनीय है कि ऋतिक और सबा की लव स्टोरी करीब 3 साल से चल रही है।
फरवरी 2022 में उन्हें पहली बार एक डिनर डेट पर साथ देखा गया था और उसी साल के अंत में उन्हें फिल्ममेकर करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर साथ स्पॉट किया गया। इसके बाद तो उन्हें कई दफा साथ देखा जा चुका है। सबा रोशन फैमिली के फंक्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। ऋतिक का वर्कफ्रंट देखें तो वे जल्द ही अयान मुखर्जी की एक्शन-ड्रामा 'वॉर 2' में एक बार फिर ‘कबीर’ का रोल अदा करेंगे। उनके अपोजिट कियारा आडवाणी हैं।