एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। हाल ही मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि विजय और रश्मिका की 3 अक्टूबर को उनके हैदराबाद वाले घर में सगाई हो गई। उन्होंने सगाई को काफी प्राइवेट रखा। इसमें क्लोज फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल के फरवरी 2026 में शादी करने की खबरें हैं। उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। खास बात ये है कि अभी तक दोनों पक्षों की ओर से ही सगाई को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्टार्स सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर उन्हें सगाई की झलकियों से रूबरू कराएंगे।
बहरहाल विजय रविवार (5 अक्टूबर) को अपने परिवार के साथ श्री सत्य साईं बाबा प्रशांति निलयम के आश्रम पहुंचे थे। वहां से उनके वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। विजय के छोटे भाई और माता-पिता भी साथ थे। विजय का यहां पर फूलों का बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है विजय की इंगेजमेंट रिंग, जिसे फैंस ने नोटिस किया। सामने आई फोटो में विजय बुके हाथ में पकड़े हुए हैं। उन्होंने ग्रे टीशर्ट पहनी है। चश्मा लगाया है। साथ ही मूंछ फ्लॉन्ट की। वे काफी हैंडसम लग रहे थे। उनकी अंगुली में अंगूठी भी नजर आई, जिससे उनकी सगाई की खबरों को और बल मिल रहा है।
बता दें कि विजय और उनके छोटे भाई ने श्री सत्य साईं बाबा हायर सैकंडरी स्कूल से पढ़ाई की है। विजय और रश्मिका की बात करें तो दोनों ने अभी तक साथ में दो फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। उनकी केमिस्ट्री को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब दोनों राहुल संक्रतियन की अनटाइल्ड फिल्म में काम कर रहे हैं। वे शादी से पहले फिल्म की शूटिंग रैपअप कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों के अफेयर के चर्चे तो लंबे समय से है। उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।
रश्मिका ने ‘थामा’ फिल्म के गाने ‘तुम मेरे ना हुए’ का बताया किस्सासगाई की चर्चाओं के बीच रश्मिका ने पहली पोस्ट शेयर की है। हालांकि वो पर्सनल नहीं प्रोफेशनल लाइफ को लेकर है। रश्मिका पिछले काफी समय से अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ की रिलीज को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके जरिए वह आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। इसका गाना ‘तुम मेरे ना हुए’ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रश्मिका ने इस गाने की शूटिंग के दौरान का किस्सा साझा किया है।
उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान की बीटीएस फोटो शेयर करते हुए लिखा, “इस गाने के पीछे की कहानी यह है कि हम 10-12 दिनों से एक शानदार लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे और फिर आखिरी दिन हमारे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को अचानक से आइडिया आया कि क्यों नहीं हमें यहां एक गाना शूट करना चाहिए?ये क्रेजी कूल लोकेशन है। मेरा रिएक्शन ऐसा था कि हां क्यों नहीं। फिर हमने करीब 3-4 दिनों में इसे कर लिया। गाना तैयार हुआ तो हम सभी इसे देखकर हैरान थे। सभी डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट के लोगों, लाइट्स डिपार्टमेंट, डायरेक्शन, प्रोडक्शन डिपार्टमेंट…इन सभी के लिए बड़ा शाउट आउट।
ये गाना आप लोगों की कड़ी मेहनत के बाद ही संभव हो पाया है।” बता दें ‘थामा’ को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 21 अक्टूबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। ये एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी अहम रोल में हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की मूवी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगी।