एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म 'छावा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। फिल्म वेलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को थिएटर्स में दस्तक देगी। इससे पहले आज बुधवार (12 फरवरी) को विक्की व रश्मिका शिरडी के साईं बाबा मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किए। उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों सितारे हाथ जोड़कर भक्ति में लीन दिखे। उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वे पारंपरिक परिधान में नजर आए।
रश्मिका ने ब्लू कलर का सूट कैरी किया था। साथ ही हाफ बाल टाई किया। विक्की ब्लैक कलर के कुर्ता और व्हाइट कलर के पायजामा में दिखे। उन्होंने लुक को सनग्लासेज के साथ कंप्लीट किया। विक्की और रश्मिका 10 फरवरी को स्वर्ण नगरी अमृतसर पहुंचे जहां दोनों ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका था। तस्वीरों में वे मंदिर परिसर में खड़े नजर आए थे। पैर में लगी चोट की वजह से रश्मिका व्हील चेयर पर बैठी नजर आईं। रश्मिका कुछ समय पहले शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई थीं। बता दें 'छावा' में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखाई देंगे।
रश्मिका उनकी पत्नी महारानी येसुबाई का रोल प्ले करेंगी। अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब की भूमिका में चमक बिखेरेंगे। फिल्म में आशुतोष राणा, हम्बीराव मोहिते, दिव्या दत्ता सोयराबाई और डायना पेंटी भी अहम रोल में दिखाई देंगे। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी 'छावा' शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास 'छावा' पर बेस्ड है। इसका डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। खास बात ये है कि फिल्म के लिए ऑस्कर अवार्ड विजेता संगीतकार व सिंगर एआर रहमान ने दो गाने गाए हैं।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की साल 2021 में हुई थी शादीविक्की कौशल और उनकी पत्नी कैटरीना कैफ की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। वे हमेशा उन्हें साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं। कपल भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करता और आए दिन एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पलों को बिताते हुए फोटो या वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे प्यार बरसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। उनकी प्यारी नोक-झोंक भी सबका ध्यान खींचती है।
इस बीच कैटरीना ने विक्की का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर अपनी पत्नी के बारे में कुछ खास बोलते हुए नजर आए। कैटरीना ने इंस्टा स्टोरी पर जो क्लिप शेयर की है उसमें विक्की अपने घर में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्यारी सी मुस्कान के साथ कहा, “विचित्र किंतु सत्य प्राणी हैं आप।” विक्की की बात सुनकर कैटरीना हंसने लगती हैं। कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे पति ने मुझे इस तरह डिस्क्राइब किया है।”
इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने साझा किया है। उल्लेखनीय है कि कैटरीना और विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। शादी से पहले करीब 2 साल तक विक्की और कैटरीना ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा था। कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल की शुरुआत में आई ‘मैरी क्रिसमस’ थी।