2 News : तारा और वीर ने ऐसे कर दिया प्यार का इजहार, कृति और कबीर की Photo से फिर लगी डेटिंग की अटकलें

एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम हाल ही में एक्टर वीर पहाड़िया के साथ जोड़ा गया था। फैंस इस जोड़ी को लेकर क्रेजी हुए जा रहे हैं। अब तारा के लेटेस्ट सोशल मीडिया कमेंट ने इन अफवाहों को और हवा दे दी है। तारा ने इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वे गोल्डन शिमरी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,“तू ही ए चैन मेरी रात ए तू” इस पोस्ट पर वीर ने कमेंट किया,“मेरा”, जिसका जवाब देते हुए तारा ने लिखा, “मेरा” यह खुला इजहार देखकर फैंस चौंकने के साथ खुश भी हो गए।

लोग कमेंट कर पूछने लगे कि क्या आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं? क्या यह ऑफिशियल घोषणा है? इससे पहले ई टाइम्स ने एक करीबी सूत्र के हवाले से लिखा था कि तारा और वीर ने हाल ही में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया है। वे अभी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं और अक्सर साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। दोनों को एक फैशन वीक शो में साथ देखा गया था, जहां वे शोस्टॉपर बने थे। इसके अलावा उन्हें कई बार डिनर डेट्स पर भी स्पॉट किया गया है। बता दें वीर ने इसी साल ‘स्काई फोर्स’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसमें वीर के साथ अक्षय कुमार और सारा अली खान भी थे।

फैंस को वीर की एक्टिंग पसंद आई। वीर के बड़े भाई शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड हैं। वीर और शिखर बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की मालकिन स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। वीर-शिखर के नाना महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे हैं। दूसरी ओर, तारा आखिरी बार फिल्म 'अपूर्वा' में नजर आई थीं। इस मूवी में तारा की एक्टिंग शानदार थी। तारा पूर्व में लंबे समय तक एक्टर आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में थीं।
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिलेशनशिप को लेकर आती रहती हैं खबरें

कृति सेनन इन दिनों काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। कृति ने इसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इनमें कृति एक जहाज में बैठकर समुद्र की सैर कर रही हैं। इन तस्वीरों के बाद एक बार फिर कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल कबीर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट याट की ही शेयर की हैं। इससे दोनों के एक साथ वेकेशन मनाने की अफवाहों को हवा मिल रही है। हालांकि कृति और कबीर ने अपनी फोटो में एक-दूसरे को नहीं दिखाया लेकिन सेम प्लेस देखकर सोशल मीडिया पर डेटिंग का अनुमान लगाया जा रहा है।

कृति और कबीर के रिश्ते की चर्चा पिछले काफी समय से चल रही है। पिछले साल 20 नवंबर को कृति ने कबीर को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके साथ की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके इन अटकलों को पंख लगा दिए थे। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दुबई ट्रिप के पल शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो के। आपकी मासूम मुस्कान हमेशा बनी रहे।” कबीर भी कृति के साथ उसी ट्रिप की झलकियां शेयर करते नजर आए। यहां तक कि उन्होंने किसी को 'डार्लिंग' भी कहा, हालांकि उन्होंने साफ तौर पर यह नहीं बताया कि कौन है।

बता दें कबीर लंदन स्थित बिजनेसमैन हैं जिनका यात्रा और विमान उद्योग से गहरा नाता है। मात्र 25 वर्षीय यह युवा व्यवसायी, वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड नामक एक यूके-आधारित कंपनी के संस्थापक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2020 में की थी। उनके पिता कुलजिंदर बहिया साउथॉल ट्रैवल के मालिक हैं, जो ब्रिटेन की सबसे बड़ी ट्रेवल एजेंसियों में से एक है।