महेश बाबू और एसएस राजामौली की लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ का टीजर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। 15 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित ग्रैंड इवेंट में मेकर्स ने फिल्म का नाम और टीजर एक साथ पेश किया। इस इवेंट में महेश बाबू को बैल पर सवार होते देखा गया। साथ ही, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन की मौजूदगी ने कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ा दी। टीजर ने सोशल मीडिया पर हर तरफ तहलका मचा दिया है।
एसएस राजामौली का ग्रैंड विज़ुअल ट्रिटएसएस राजामौली ने एक बार फिर बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए महेश बाबू का फर्स्ट लुक साझा किया। टीजर में महेश बाबू बैल की सवारी करते और रूद्र अवतार में हाथ में त्रिशूल लिए दिखाई दे रहे हैं। उनकी यह छवि दर्शकों को रोमांचित कर रही है।
वाराणसी का टीजर: एक विजुअल सफ़रटीजर की शुरुआत 512 ईसा पूर्व के वाराणसी के दृश्य से होती है। इसके बाद कहानी दर्शकों को अंटार्कटिका की बर्फीली भूमि और अफ्रीका के जंगलों की सैर कराती है। आगे हनुमान जी और श्री राम की वानर सेना के युद्ध दृश्य और रावण के साथ संघर्ष दिखाया गया है। अंततः कहानी वापस वाराणसी पहुँचती है, जहाँ महेश बाबू रूद्र के अवतार में दिखाई देते हैं।
फैंस की प्रतिक्रियाएंटीजर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रतिक्रियाओं की बाढ़ लगा दी है। किसी ने इसे ‘अवतार का बाप’ बताया, तो किसी ने ‘धमाका’ करार दिया। कई यूजर्स ने फिल्म के विज़ुअल्स की जमकर तारीफ़ की। एक यूजर ने लिखा: “क्या शानदार विजुअल्स हैं।” टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता और फिल्म को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है।
प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन का लुकफिल्म में प्रियंका चोपड़ा को फीमेल लीड रोल में देखा जाएगा। वह मंदाकिनी के किरदार में नजर आएंगी और फर्स्ट लुक में साड़ी पहने, बंदूक हाथ में लिए दिखाई दे रही हैं। उनका लुक भी दर्शकों को खूब भा रहा है। इसके अलावा, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।
रिलीज़ डेट और एक्साइटमेंटफिल्म मकर संक्रांति 2027 के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। टीजर की रिलीज़ और शानदार विज़ुअल्स ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।