2 News : उर्फी बेच रही हैं अपनी यह ड्रेस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, शादी बचाने के लिए माधवन ने किया ऐसा

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस और बेबाक बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी पोस्ट शेयर कर फैंस को लगातार खुद से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। अब उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई। उर्फी ने अपनी दो फोटो शेयर की हैं, जो उनकी बटरफ्लाई ड्रेस की हैं। उर्फी की ये ड्रेस दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट ‘मेट गाला 2024’ में आए स्टार्स के लुक की वजह से भी चर्चा में आई थी क्योंकि उस दौरान स्टार्स ने जो लुक लिया था, तो कइयों का मानना था कि उन्होंने उर्फी को कॉपी किया है।

दरअसल अब उर्फी इस ड्रेस को बेचना चाहती हैं। उर्फी ने लिखा कि हेलो मेरे लवलिस्ज, मैंने अपनी बटरफ्लाई ड्रेस बेचने का फैसला किया है जिसे सभी ने बहुत पसंद किया था। इसके आगे उर्फी ने ड्रेस की प्राइस बताते हुए लिखा कि 36690000 (3 करोड़ 66 लाख 99 हजार मात्र), जो लोग इसे लेना चाहते हैं कि प्लीज डीएम करें। यह कीमत फैंस को हजम नहीं हो रही और वे अलग-अलग तरीके से उर्फी का मजाक उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि इसमें कलर ऑप्शन है क्या? दूसरे यूजर ने कहा कि ठीक ठीक लगा लो बहन। तीसरे यूजर ने कहा कि ये मजाक कर रही है। एक और यूजर ने लिखा कि ईएमआई पर मिलेगी क्या? एक ने लिखा कि रेट थोड़ा कम है वरना मैं खरीद लेता। ऐसे ही एक फैन ने लिखा कि 50 रुपए कम पड़ गए वरना जरूर खरीद लेता। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उर्फी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
एक्टर आर माधवन की शादी के 25 साल हो चुके हैं पूरे

आर माधवन साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी काफी लोकप्रिय हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ थी। वे ‘थ्री इडियट्स’ और ‘तनु वेड्स मनु’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। माधवन की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने साल 1999 में सरिता बिरजे के साथ शादी की थी। इस बीच माधवन ने अपनी शादी के बारे में बात की है।

माधवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं एक्टर के तौर पर करिअर शुरू कर रहा था और मेरी चॉकलेटी बॉय इमेज थी। लड़कियां मुझे पसंद करती थीं। अब जाहिर सी बात है कि इससे इनसिक्योरिटी हो जाती है और ये इनसिक्योरिटी बहुत होती है एक शादी में अनबन के लिए। अगर सरिता हमेशा इनसिक्योर फील करती हैं तो वह अपना बैंक अकाउंट देख लेती हैं। अच्छा है कि हम साथ में देखें और कहें कि ये हमारा जॉइंट अकाउंट है और ये हम दोनों का है।

इसलिए उसे कभी इस चीज को लेकर डाउट ही नहीं हुआ कि मैं कितना कमा रहा हूं। वो सारे खर्चे और पैसे संभालती हैं। यहां तक कि अभी तक हमने जितनी भी कारें और प्रॉपर्टी खरीदी हैं, वो सब हम दोनों के नाम पर हैं। बता दें कि माधवन पहले कम्यूनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग कोच थे और वे सरिता से वहां मिले जहां वह एयर होस्टेस के लिए ट्रेनिंग ले रही थीं। माधवन-सरिता के एक बेटा हैं।