उर्फी जावेद उन सेलेब्रिटीज़ में से हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े हर अपडेट को बेझिझक अपने फैंस से शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उनका चेहरा काफी सूजा हुआ नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि उर्फी ने इसे बेहद ह्यूमर के साथ पेश किया और फैंस उनके इसी कॉन्फिडेंस पर फिदा हो गए।
कुछ दिनों पहले उर्फी ने अपने लिप्स की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सूजन स्पष्ट दिख रही थी। अब उन्होंने एक वीडियो डाला है, जिसमें पूरा चेहरा सूजा हुआ नजर आता है। वीडियो में उनकी बहन उन्हें चिढ़ाते हुए कहती हैं, तुम कुछ बोल भी पा रही हो? इस पर उर्फी मज़े से जवाब देती हैं, हां।
वीडियो शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा, मेरे बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैं बात-बात पर मुंह फुला लेती हूं... सही कहा? इस वीडियो को लेकर यूजर्स ने खूब प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, हिम्मत है उर्फी में, ऐसा लुक भी अपलोड कर देती हैं! वहीं दूसरे ने कहा, बस यही कॉन्फिडेंस चाहिए जिंदगी में! एक और ने शुभकामना देते हुए लिखा, आशा है कि आपको अब दर्द कम हो रहा होगा।
लिप फिलर्स हटवाने के बाद आया यह बदलावदरअसल, उर्फी जावेद ने कुछ दिन पहले अपने पुराने लिप फिलर्स को हटवाया था। उन्होंने बताया कि उनके फिलर्स मिसप्लेस हो गए थे, जिससे सूजन हो गई। इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो में उन्होंने लिखा, प्लीज इस वीडियो को अपने रिस्क पर देखें। मेरे फिलर्स गलत जगह चले गए थे, अब 2-3 हफ्तों में दोबारा सही तरीके से और नेचुरल तरीके से करवाऊंगी।
प्रोफेशनल लाइफ में भी उर्फी की चल रही है वाहवाहीउर्फी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह द ट्रेटर्स (The Traitors) रियलिटी शो की विजेता बनी हैं। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल ट्रॉफी बल्कि ₹70 लाख की प्राइज मनी भी अपने नाम की है। अपने स्टाइल स्टेटमेंट के साथ-साथ वह अब अपने साहस और पारदर्शिता के लिए भी चर्चा में हैं।