मॉडल व एक्ट्रेस पूनम पांडे खुद की मौत की झूठी खबर फैलाकर सबके निशाने पर आ गई हैं। अब ‘बिग बॉस ओटीटी’ की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी पूनम को लेकर मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में उर्फी बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे उर्फी ने सोकर उठते ही क्लिक किया है।
उर्फी सफेद चादर में लिपटी हैं और उनके बाल काफी बिखरे हुए हैं। उर्फी ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैलो दोस्तों... मैं मरी नहीं हूं। सिर्फ हैंगओवर को लेकर जागरुकता फैला रही हूं। जब आप ड्रिंक कर रहे होते हैं, आज जिंदा महसूस करते हैं। लेकिन अगले ही दिन। आप मरा हुआ महसूस कर रहे होते हैं। लेकिन आप सही में मरते नहीं हैं।” पूनम में खुद की मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया था। बता दें कि मशहूर टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही असल में इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं।
पूनम की फेक डेथ न्यूज पर अली गोनी, शार्दुल पंडित, दिशा परमार और कई सितारों ने अपना गुस्सा बयां किया है। अली ने इसे चीप पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए लिखा कि आपको ये फनी लगता है। आपका और आपकी पीआर टीम का बायकॉट कर देना चाहिए। हम सभी ने सोचा कि आप सच कह रहे हैं। शर्म करो खुद पर। दिशा ने लिखा, “सही में क्या...आप ऐसे जागरुकता फैलाते हैं। आप ऐसे अपने लिए घटिया पीआर का इस्तेमाल करते हैं। शर्मनाक।”
कुशाल टंडन ने एक्ट्रेस की पीआर टीम को जेल भेजने की मांग तक कर डाली है ताकी भविष्य में कोई ऐसी फेक डेथ न्यूज न फैला सके। रिद्धि डोगरा ने कहा कि मौत का मजाक बनाना इन्हें जीतने का विचार लग सकता है लेकिन ये एक पैथेटिक विचार है। अदाकारा निक्की तंबोली ने लिखा, “पैसों की चकाचौंध के आगे कुछ लोग इतना नीचे गिर जाएंगे ये देखकर दुख होता है।”
निया शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में कुछ मिलियन फॉलोअर्स होना कोई बड़ी बात नहीं है। अपने स्टारडम का ये लोग इतने सस्ते तरीके से इस्तेमाल करते हैं। आरआईपी स्टारडम। अदाकारा देबिना बनर्जी ने एक लंबी इंस्टा स्टोरी शेयर कर पूनम के इस प्रमोशनल स्टंट की धज्जियां उड़ा दीं।
रामगोपाल वर्मा ने पूनम पांडे के इरादे को बताया बिल्कुल सही, हुए ट्रोलउर्वशी ढोलकिया ने लिखा, “यह इंडस्ट्री में एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग का सबसे घटिया तरीका तो था ही साथ ही सर्वाइकल कैंसर पर बात करना और जागरुकता फैलाना बहुत अहम है, लेकिन इस तरीके का पब्लिसिटी स्टंट के लिए मौत का सहारा लेना बिल्कुल गलत था. ये घिनौना है!!” सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पूनम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने पूनम को सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है।
फिल्ममेकर वर्मा ने लिखा, “हैलो पूनम, इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने के लिए आपने जो तरीका अपनाया है, लोग उसकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कोई भी आपके इरादों पर सवाल नहीं उठा सकता। आपने ये धोखे से हासिल नहीं किया है, इस पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। आपकी वजह से सर्वाइकल कैंसर पर अब हर जगह चर्चा हो रही है। आपकी आत्मा भी आपकी तरह ही खूबसूरत है। मैं आपके लंबे और सुखी जीवन की कामना करता हूं।
इस बयान के सामने आने के बाद यूजर्स वर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। पूनम आज शनिवार (3 फरवरी) को तीन वीडियो और एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने जिंदा होने की खबर दी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने मौत की झूठी खबर क्यों फैलाई। पूनम ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए ऐसा किया लेकिन बहुत से लोगों ने कहा कि पब्लिसिटी करो लेकिन मौत की झूठी खबर फैलाना सही नहीं है। पूनम ने फैंस से माफी भी मांगी।