महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ये रोचक बातें जान आप भी चौक जायेंगे

माही और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्रसिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत और सौम्य अंदाज के साथ अपनी विस्फोटक बल्लेबाज के लिए अपने प्रशंसकों के दिलों में राज करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर में से एक माने जाते है और उनका हेलीकाप्टर शॉट तो अपने आप में ही अनोखा है। धोनी भारत के सफलतम कप्तान है। वैसे तो धोनी के लिए जितनी तरीफ की जाए उतनी कम है लेकिन फिर भी हम आज आपको बताएंगे धोनी से जुड़े कुछ ऱोचक तथ्य। महेंद्र सिंह धौनी भारत के ही नहीं विश्व के सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक रहे है, और सफल व्यक्ति के बारे में रोचक बातें कौन नहीं जानना चाहेंगा तो आइये आज महेंद्र सिंह धौनी के बारे में कुछ ऐसी ही रोचक जानकारियाँ देते हैं जिसे आप जानकार हैरान रह जाएंगे।

* धौनी ने अश्विन के बाल पर मिशेल जानसन को 0।09 सेकेण्ड में स्टम्पिंग आउट सबसे कम समय में स्टंपिंग करने का रिकॉर्ड बनाया।

* धोनी के पास 23 बाइक्स हैं। हार्ले डेविडसन से लेकर डुकाटी तक। इस कलेक्शन में सबसे ताजा है कॉन्फेडरेट एक्स132 हेलकैट बाइक। ये बाइक पूरे दक्षिण-पूर्वी एशिया में अकेले उन्हीं के पास है। कारों में उनके पास हमर एच2, ऑडी क्यू7 हैं। वे सिर्फ इनका कलेक्शन ही नहीं करते, रांची में अक्सर उन्हें इसकी सवारी करते देखा जा सकता है। सिर्फ गाड़ियां ही उनकी पसंदीदा नहीं, उनके दो पालतू कुत्ते लैब्रेडोर 'जारा' और एल्शेशियन 'सैम' के फोटो वे कई बार ट्वीट कर चुके हैं।

* महेंद्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 (2007 में), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011 में) और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी (2013 में) का खिताब जीत चुका है।

* धोनी की कप्तानी में ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया का वाइटवाश किया था। आपको बता दे की करीब 40 साल तक ऑस्ट्रेलिया की टीम का किसी भी टीम ने वाइटवाश नहीं किया था।

* धोनी अपने पहले वन-डे में रन आउट हो गए थे और आज उन्हें कई एक्सपर्ट बेस्ट रनर मानते है।

* ये सभी जानते हैं कि कभी धोनी के बाल काफी बड़े हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने उसे कटवा लिया। हालांकि ऐसा न करने की गुजारिश पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने खुले तौर पर की थी। धोनी ने इस बारे में एक बार कहा था कि उन्होंने ऐसा बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम की तरह दिखने के लिए किया। बाद में उन्होंने बताया कि ऐसा उन्होंने पत्नी साक्षी के कहने पर किया।

* 2011 के वर्ल्ड कप में विजयी छक्का लगाने वाले महेंद्र सिंह धौनी का बल्ला 72 लाख में बिका।

* धौनी विश्व क्रिकेट के एक मात्र ऐसे विकेटकीपर है जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट 134 स्टम्पिंग करके कुमार संगकारा से आगे निकल गए।