काजोल और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की दो चर्चित शख्सियत हैं। वे फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वे अब दर्शकों के सामने बिल्कुल नए अंदाज में आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी पहली बार नए टॉक शो में दिखेंगी जिसका नाम है ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’। ये शो जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगा जिसकी तारीख का ऐलान हो गया है। इस शो में काजोल और ट्विंकल नए और मस्तीभरे अंदाज में फुल-ऑन एंटरटेनमेंट का डोज देंगी। ये शो बेहद दिलचस्प होगा, जिसमें शामिल होने वाले बॉलीवुड सितारों का नया अंदाज देखने को मिलेगा। इसे कोहलर और कल्याण ज्वैलर्स द्वारा सह-प्रस्तुत किया जा रहा है।
शो 25 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का नया पोस्टर सामने आ गया है, जिसमें काजोल और ट्विंकल को माइक पकड़े देखा जा सकता है। शो के पहले एपिसोड में सलमान खान और आमिर खान नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और आमिर ने इसकी शूटिंग भी खत्म कर ली है। इसके अलावा कई बड़े नाम जैसे शाहरुख खान और अक्षय कुमार भी इसकी गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं। फैंस लंबे समय के बाद अपने फेवरेट स्टार को साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
यह शो बिना किसी स्क्रिप्ट के ईमानदारी, तीखे नजरिए और ह्यूमर से भरे भरपूर विचारशील चर्चाओं जैसे विषयों पर केंद्रित है। होस्ट काजोल और ट्विंकल सेलेब्स के साथ बिना किसी लाग-लपेट के बेबाक बातचीत करेंगी। इस दौरान कई ज्ञानवर्धक चर्चाएं भी की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि अजय देवगन की पत्नी काजोल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं, जबकि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल कई सालों पहले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कहकर लेखन में अपनी चमक बिखेर रही हैं। काजोल आखिरी बार विशाल फुरिया की फिल्म 'मां' में नजर आई थीं।
काजोल ने अंबिका का किरदार निभाया था जो अपनी बेटी को बचाने के लिए राक्षसी शक्तियों से लड़ जाती है। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दूसरी ओर, दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल अब तक कई शानदार किताबें लिख चुकी हैं।
भक्ति के रंग में डूबी दिखीं रकुलप्रीत सिंह, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें और वीडियोएक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपने अभिनय और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। रकुल ने मंगलवार (9 सितंबर) को कुछ ऐसी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा। रकुल ने काशी विश्वनाथ मंदिर से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। यहां उन्होंने दर्शन किए और आरती में भी हिस्सा लिया। काशी विश्वनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है और बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसमें मुख्य रूप से भगवान शिव की ज्योतिर्लिंग की प्रतिमा है, जिसे विश्वनाथ या विश्वेश्वर के रूप में पूजा जाता है।
रकुल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह मंदिर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। वह पारंपरिक लुक में हैं। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहन रखा है, जिस पर फूलों की कढ़ाई है। गले में सफेद फूलों की माला है और चेहरे पर साफ श्रद्धा झलक रही है। उन्होंने बालों को पीछे की ओर बांधा हुआ है और हाथ जोड़कर खड़ी हैं। बैकग्राउंड की बात करें तो मंदिर की भव्यता रात की रोशनी में सोने की तरह चमक रही है। रकुल ने इस पोस्ट में तस्वीरों के अलावा वीडियो भी साझा किए।
वीडियो में मां गंगा आरती की झलक है। रकुल पूजा कर रही हैं। रकुल ने कैप्शन में लिखा, “काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन और गंगा आरती का साक्षी बनकर धन्य महसूस कर रही हूं।” रकुल की आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ है, जो नवंबर में रिलीज होगी। इसमें रकुल के साथ अजय देवगन, तब्बू और जिमी शेरगिल भी हैं। रकुल ने साल 2024 में एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ शादी कर ली।