ट्विंकल खन्ना अक्सर अपनी किताबों और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में रहती हैं। वह इस बार अपनी ‘फनी डांसिंग स्किल्स’ के कारण खबरों में हैं। हाल ही में ट्विंकल ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘थानेदार’ के लोकप्रिय गाने ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने पर डांस करने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। यह गाना माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया था। ट्विंकल ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इसका फनी कैप्शन देते हुए लिखा, “मुझे लगा था कि मैं माधुरी दीक्षित जैसा डांस कर रही हूं, लेकिन असल में मैं संजय दत्त जैसी लग रही थी। एक बार इसी स्टेप को करते हुए मैंने अपना पैर फ्रेक्चर कर लिया था।”
उन्होंने कैप्शन में आगे फैंस से सवाल भी किया, “आपको लगता है कि आपका डांस स्टाइल किस हस्ती के जैसा है और हकीकत में वो कैसा होता है?” वीडियो में ट्विंकल गाने पर ऐसे एक्सप्रेशंस और मूव्स दिखाती नजर आईं कि देखने वालों की हंसी रोकना मुश्किल हो गई। ट्विंकल के पति एक्टर अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी को रोस्ट करने से खुद को रोक नहीं सके। अक्षय ने कमेंट करते हुए लिखा, “प्रतिभा-संदिग्ध। आत्मविश्वास-अटल। पत्नी-अनमोल।” अक्षय और ट्विंकल अक्सर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते नजर आते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “आप हमेशा हंसाने में नंबर वन हैं!” दूसरे ने लिखा, “माधुरी दीक्षित को टक्कर देने वाली ट्विंकल दीक्षित!” तीसरे ने कहा, “संजय दत्त भी इतने कूल नहीं लगे थे, जितनी आप लग रही हैं!” दें कि ‘तम्मा तम्मा लोगे’ गाने को बप्पी लाहिड़ी और अनुराधा पौडवाल ने गाया था, वहीं इसके बोल इंदीवर ने लिखे थे। इस गाने का रिमिक्स वर्जन वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में था और यह भी लोकप्रिय हुआ।
‘ओएमजी 3’ के डायरेक्टर अमित राय ने कहा, फिल्म में अक्षय तो होंगे ही क्योंकि वे…फिल्म ‘ओएमजी 3’ को लेकर कई दफा खबरें आती रहती हैं। डायरेक्टर अमित राय के साथ प्रोड्यूसर और एक्टर अक्षय इसकी स्क्रिप्ट को फाइनल करने में लगे हुए हैं। अब अमित ने फिल्म को लेकर बात की है। अमित ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि ओएमजी का तीसरा पार्ट आएगा जल्दी ही। तीसरा पार्ट, पहले और दूसरे पार्ट से बड़ा होगा। अभी तक आपने जो देखा उन सबसे बड़ा। इतना ही नहीं अमित ने कंफर्म किया कि तीसरे पार्ट में भी अक्षय रहेंगे। उन्होंने कहा कि अक्षय तो होंगे ही क्योंकि वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं...फिल्म पर काम चल रहा है…यह अगले साल रिलीज होगी।
सामने आ रही अपडेट के मुताबिक ‘ओएमजी 3’ का कॉन्सेप्ट और कहानी दोनों नए होंगे। इस बार कोर्टरूम ड्रामा को सेंटर में रखा जाएगा। अमित ने बताया कि OMG 3 पिछली फिल्मों से बड़ी और दिलचस्प होगी। फिल्म का निर्माण अक्षय खुद कर रहे हैं और उनमें इस परियोजना को लेकर बहुत उत्साह है। शूटिंग जल्द शुरू होने की संभावना है, लेकिन मेकर्स कहानी को पूरी तरह से फाइनल करना चाहते हैं। पिछली दोनों फिल्मों में दमदार एक्टिंग और कहानी की वजह से फैंस ने खूब सराहा था और इस कड़ी में भी इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश होगी।
बता दें साल 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' में अक्षय ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इस मूवी में परेश रावल अहम रोल में नजर आये थे। अक्षय ने साल 2023 में रिलीज हुई OMG 2 में भगवान शिव का रोल प्ले किया था। इसमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय को आखिरी बार कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था।