जवां रहने के लिए लोगों का खून पीती है ये भोजपुरी एक्ट्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने 'बिग बॉस सीजन-10' में एंट्री कर देशभर में पॉपुलैरिटी हासिल की। मोनालिसा को टीवी पर बड़ा ब्रेक मिला है। स्टार प्लस के नए शो 'नजर (Nazar)' में मोनालिसा एकदम हटके अंदाज में नजर आ रही हैं। शो में मोनालिसा डायन के रोल में हैं। प्रोमो और पोस्टर में एक्ट्रेस का डायन लुक पसंद किया जा रहा है। इस हॉरर शो का जबरदस्त प्रमोशन हुआ है। टीवी पर पहली बार नए अंदाज में हॉरर शो देखने को मिलेगा।

सोमवार को 'नजर' का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें मोनालिसा एक डायन के रोल में अपनी कातिलाना अदाएं दिखाकर चौंका रही हैं। 'नजर' का पहला एपिसोड देर रात 11 बजे प्रसारित हुआ, जिसमें मोनालिसा अपनी खौफनाक अदाएं दिखाती नजर आईं। शो में एक्ट्रेस पायल/मोहाना नाम की डायन के किरदार में हैं, जिसके लंबे-लंबे नाखून, लंबी चोटी और उलटे पैर है। देखने में वह खूबसूरती की बला है, लेकिन जवां रहने के लिए वह लोगों का खून पीती है। डायन बनी मोनालिसा इसमें खुद को जवां रखने के लिए लोगों की उम्र तक खा लेती है। मालूम हो कि, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिश्वास है। वे लगभग 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं। लेकिन 'बिग बॉस-10' में उनकी पारी ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाने का काम किया। मोनालिसा ने शो के दौरान ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी कर ली थी। विक्रांत भी भोजपुरी फिल्मों के एक्टर हैं।