दर्शन करने जुहू में मुक्तेश्वर मंदिर पहुंचीं टीवी क्वीन एकता कपूर, तस्वीरे वायरल

एकता कपूर की भगवान के प्रति गहरी श्रद्धा है। वो दर्शन करने के लिए मंदिर जाती रहती हैं। शनिवार को एकता कपूर जुहू में मुक्तेश्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान वो मास्क लगाए व्हाइट स्वेटशर्ट पहने दिखीं। एकता की मंदिर दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दे, एकता शुक्रवार को शनि मंदिर भी गई थीं।

वो अपने बर्थडे पर भी हर बार सिद्धिविनायक मंदिर जाती हैं। इस बार भी लॉकडाउन में मंदिरों के बंद होने के बाद भी एकता सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। लॉकडाउन के कारण मंदिर बंद थे, इसलिए एकता ने बाहर से ही भगवान के दर्शन किए। एकता ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर किए थे।

कुछ समय पहले एकता वेब सीरीज 'XXX Uncensored 2' को लेकर विवादों में घिर गई थीं। इस शो पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगा था। विवाद बढ़ता देख एकता ने इस सीरीज में सेना से जुड़े विवादित सीन को हटा दिया था।

सुशांत सिंह राजपूत की याद में एकता कपूर जारी करेंगी मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए फंड

आपको बता दे, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत चुका है। हाल ही में, निर्माता-निर्देशक एकता कपूर ने अभिनेता की याद में एक बड़ी घोषणा की है। एकता ने अभिनेता सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस फंड शुरू करने की घोषणा की है, और इस फंड का नाम सुशांत के पहले टीवी शो 'पवित्रा रिश्ता' के नाम पर रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए निर्माता एकता, तरुण कटियाल साथ काम करेंगे। दरअसल, इस फंड का उद्देश्य लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। एकता कपूर ने कहा, 'पिछले 10 सालों में समय बहुत बदल गया है, आज हर चीज पर बहुत दबाव है। इस सर्वव्यापी महामारी के बीच जहां हम अपने घरों में बंद हैं, इस दौरान हम बहुत तनाव और चिंता का सामना कर रहे हैं। काम, घर, नौकरी आदि के नुकसान के कारण हमारा तनाव स्तर भी बढ़ रहा है, जिसके कारण कई लोगों में मानसिक स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। मैं पवित्र रिलेशनशिप फंड का हिस्सा बनकर खुश हूं और आगे भी इस तरह की पहल के साथ जुड़कर मुझे खुशी होगी।'