'इश्कबाज' एक्ट्रेस बनी सलमान खान के शो 'बिग बॉस 12' की पहली सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट

सलमान खान का शो बिग बॉस 12′ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस शो को लेकर एक्साइटमेंट बनाये रखने के लिए शो मेकर्स इससे जुड़े अपडेट लगातार सोशल मीडिया के जारिए फैंस तक पहुंचा रहे हैं।

हाल ही में बिग बॉस से जुडी एक और खबर सामने आ गई हैं। खबर के मुताबिक, सीरियल ‘इश्कबाज’ में नजर आ चुकी टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे बिग बॉस सीजन 12 में नजर आने वाली है। कहा जा रहा हैं कि सृष्टि में बिग बॉस में जाने के लिए हामी भर दी हैं और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया हैं। शो में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो मेकर्स उनके मंगेतर एक्टर मनीष नागदेव से भी बात कर रहे हैं। अगर वो मान जाते हैं तो सृष्टि के साथ उनके मंगेतर भी शो में दिखाई देंगे।

सृष्टि को अब तक दर्शकों ने छोटी बहू-2, पुनर्विवाह, सरस्वतीचंद्र में देखा हैं। फ़िलहाल वो टीवी का सुपरहिट शो ‘इश्कबाज’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वो फैजा के किरदार में है। बता दें, सृष्टि और मनीष नागदेव की 15 फरवरी को रोका सेरेमनी हुई थी। इस सेरेमनी में परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त नजर आए थे।

बता दें, फ़िलहाल बिग बॉस 12 अपने लॉन्च और कन्टेस्टेंट को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस बार यह शो एक महीने पहले ही शुरू हो रहा हैं यानी सितंबर में। खबर के मुताबिक, इस बार शो में ‘कपल्स’ यानी जोड़ी ही नजर आने वाली हैं और यह शो की थीम भी है। इसके चलते कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी को अप्रोच किया गया है। खबर तो यह भी थी कि ‘दिया और बाती हम’ फेम दीपिका सिंह भी शो में एंट्री ले सकती हैं।