इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उर्फी अपने आउटफिट्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटती हैं। जिसकी वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं। उन्होंने रिवीलिंग आउटफिट में वीडियो शेयर की है जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई है।
उर्फी अपने नए वीडियो में मस्टर्ड कलर की वन ऑफ शोल्डर ब्रालेट में नजर आ रही हैं। उर्फी ने अपनी सेक्सी रिवीलिंग ब्रालेट को लाइट ब्राउन कलर की ट्राउजर के साथ कैरी किया है। उर्फी ने अपने लुक को ट्रेंडी नेकपीस के साथ स्टाइलिश टच दिया है। एक्ट्रेस ने बालों को हाफ टाई करके बाकी बालों को कर्ली लुक देकर ओपन रखा है। अपने इस लुक के साथ उर्फी ने न्यूड ग्लॉसी मेकअप किया है। एक्ट्रेस ने अपनी आंखों को मस्कारा, काजल और आईशैडों के साथ ग्लैमरस लुक दिया है। वीडियो में उर्फी जावेद अलग-अलग किलर पोज देती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो देखकर फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। वह बार-बार उर्फी का ये वीडियो देख रहे हैं। पोस्ट में उर्फी का एटिट्यूड भी देखने वाला है।
उर्फी के वीडियो शेयर करते ही फैंस ने अपने रिएक्शन देना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- उफ्फफफ। फायर लग रही हो। वहीं दूसरे ने लिखा- वाओ। साथ में हार्ट इमोजी पोस्ट किया।