टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के फोटो और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं, फिलहाल तो मदालसा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में मदालसा का बेहद ग्लैमरस लुक देखा जा सकता है। वे अपने वेकेशन को फुल इंजॉय कर रही हैं।
मदालसा अपने जन्मदिन के मौके पर मालदीव गईं थीं। जहां से उन्होंने एक से एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। वहीं अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे स्विमवियर पहने नजर आ रही हैं। वे समंदर के बीचों बीच वे में जूस पी रही हैं। यह देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-' ज्यादा पोज मत मारो गिर गईं तो वो काव्या का नया लुक कैसे देखेंगे', वहीं दूसरे यूजर ने कहा- 'जरा संभाल कर'
काम की बात करे तो मदालसा टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupamaa) में नजर आ रही हैं। उनके काव्या के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
Rupali Ganguly का डांस वायरलटेलीविजन के प्रचलित सीरियल 'अनुपमा' में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फैन्स के साथ अपनी हर गतिविधि भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है। दरअसल ये वीडियो उनके शो 'अनुपमा' के सेट का है। जहां वो अपने को-स्टार्स के साथ पंजाबी सॉन्ग 'Ishq Tera Tadpave' जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। रुपाली के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
इस वीडियो के साथ रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने कैप्शन में लिखा है 'जब बॉयज तैयार हो रहे थे...हम गर्ल्स ने सुनिश्चित किया कि पूरी यूनिट डांस फ्लोर पर आए, डीजे और डांस फ्लोर वसूल जो करना था'।
रुपाली का ये शानदार डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनके इस वीडियो पर अब तक 1.83 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।
बता दें, रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने टीवी सीरियल 'सुकन्या' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो 'कहानी घर-घर की', 'संजीवनी' जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वो 'अनुपमा' में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं और दर्शकों को रुपाली का किरदार काफी पसंद आ रहा है।