बड़ा खुलासा : कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं प्यारी बहु दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला का रोल निभा रही दिव्यांका त्रिपाठी ने कास्टिंग काउच को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो भी इसका शिकार हो चुकी हैं। दिव्यांका ने कहा कि 'ऐसी चीजें होती रहती हैं लेकिन इससे बचने के लिए हर लड़की को अपने सिक्स सेंस का इत्तेमाल करना चाहिए। केवल उन लोगों पर विश्वास करें जिन पर दिल करें। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है लेकिन मैंने उस वक्त सिर्फ और सिर्फ अपने दिल की सुनी और ऐसे लोगों से दूरी बना ली।' दिव्यांका टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस सेलेब्रिटी में से एक है जिनकी एक एपिसोड की कमाई करीब 80 हजार रुपये से 1 लाख तक है। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन यानी 60 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं जो कि किसी भी टीवी आर्टिस्ट के लिए एक रिकॉर्ड है।

वही हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने क्रिसमस-डे (देखे तस्वीरे)को बेहद ही शानदार तरीके से मनाया। जी हां, इनका क्रिसमस बेहद शानदार रहा है। क्रिसमस डे को इन्होंने अपने खास दोस्तों के साथ मनाया है। दिव्यांका विवेक ही नहीं बल्कि इनके साथ म्रुनल जैन, जय सोनी सहित कई स्टार्स दिखे। इतना ही नहीं क्रिसमस पर इनके साथ विवेक दहिया की बहन रिया दहिया भी मौजूद रही हैं। मतलब दिव्यांका ने अपनी ननद के साथ भी खूब मस्ती की है। इनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की कई पिक्चर्स सोशल मीडिया पर आई है। खैर इसमें कोई शक नहीं है दिवेक का ये क्रिसमस सेलिब्रेशन बिल्कुल हटकर रहा है। हाल ही में दिव्यांका-विवेक थाइलैंड से छुट्टियां मनाकर आए हैं।