Mouni Roy की टीवी पर वापसी, 'Dance India Dance Little Masters 5' के प्रोमो में जमकर डांस करती आई नजर

टीवी की नागिन मौनी रॉय (Mouni Roy) शादी के बाद जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मौनी रॉय जी टीवी के डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5 (Dance India Dance Little Masters 5)' को जज करने वाली हैं। इसी बीच मेकर्स ने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5' का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है।

'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5' के इस प्रोमो में मौनी रॉय जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय के साथ प्रोमो में रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) और सोनीली बेंद्रे (Sonali Bendre) भी ताल से ताल मिला रहे हैं। 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 5' के प्रोमो ने मौनी रॉय के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।