साड़ी पहनकर बाइक पर पोज देती नजर आई TV की अनुपमां, फैंस ने तस्वीर पर बरसाया भरपूर प्यार

सीरियल अनुपमां (Anupama) की अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguli) सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती है। रुपाली गांगुली अपने सेट से काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में रुपाली ने अपनी तस्वीरें डाली है। जिसमें वे एक बाइक पर बैठकर पोज दे रहीं हैं। रुपाली की इस पोस्ट पर उनके फैंस बेहद प्यार बरसा रहे है। उनकी ये तस्वीर शो अनुपमां के सेट की है।

आपको बता दे, रुपाली के शो को लोग बेहद पसंद करते है। अपने लाइक्स-कमेंटस द्वारा बहुत प्यार भी देते हैं। सीरियल अनुपमां दर्शकों को काफी प्रेरित करता है खासकर महिलाओं को, जो अपने जीवन में कई भूमिकाएं निभाती हैं, खुद के लिए खड़ी होती हैं और नई चीजें सीखती हैं।

अनुपमा का हाल ही के एपिसोड में हमने मेकओवर देखा था। उनको अपनी बेटी पाखी के बर्थडे पर एक नए अंदाज में देखा गया था। शो में अनुपमा ने अपनी बेटी को एक सरप्राइज पार्टी भी दी थी। बर्थडे पार्टी प्रंउपमा की जमकर तारीफ भी हुई थी। बता दें अनुपमा के मेकओवर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

अनुपमा TRP की दौड़ में नंबर वन

रुपाली गांगुली मौजूदा समय में सबसे ज्यादा चर्चिट टीवी पर्सनाल्टी हैं। स्टार प्लस पर प्रसारित उनका सीरियल अनुपमा TRP की दौड़ में नंबर वन चल रहा है। इस सीरियल की कहानी अधेड़ उम्र के पतिपत्नी के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें अपने पति पर अटूट विश्वास करने वाली अनुपमा को धोखा मिलता है। अनुपमा को जब पता चलता है कि उसके पति का उसके सेक्रेटरी के साथ विवाहेत्तर संबंध है तो वह टूट जाती है लेकिन फिर वह अपने आप को संभालती है। फिर वह अपने परिवार व बच्चों के लिए एक सशक्त महिला के रूप में खुद ढालती है। अनुपमा का ये कैरेक्टर खूब पसंद किया जा रहा है। इसे पर्दे पर प्रसिद्ध टीवी एक्टर रुपाली गांगुली निभा रही हैं।

रुपाली का जन्म 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता में हुआ था। थिएटर एक्टर रूपाली जाने माने फिल्म डायरेक्ट अनिल गांगुली की बेटी हैं। वह बचपन से ही कला की दुनिया से जुड़ी रही हैं। उन्होंने 1985 में केवल 7 साल की उम्र में फिल्म साहेब में काम किया था। इसके बाद वह अपने पिता की फिल्म बलिदान में दिखी थीं। उन्होंने 2000 मे टेलीविजन की दुनिया में एंट्री किया और उनका पहला सीरियल Sukanya था। इसके बाद वह Sanjivani और Bhabhi सीरियल में भी दिखीं। इसके बाद उन्होंने कई टेलीविजन सीरियल्स में काम किया। वह 2006 में रियल्टी शो बिग बॉस Bigg Boss की पार्टिसिपेंट भी रहीं।