राजीव खंडेलवाल ने सबके सामने चला दिया ऐसा वीडियो, शो से वॉक आउट कर चली गई ये एक्ट्रेस

टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल इन दिनों टॉक शो 'जज्बात' होस्ट कर रहे हैं। राजीव के इस शो में हर हफ्ते एक नया सेलिब्रिटी आता है, जिसके साथ राजीव खूब मस्ती मजाक करते हैं। छोटे पर्दे के सितारे इस शो में बतौर मेहमान आते हैं और अपने जिंदगी के 'संगीन से लेकर नमकीन तक' के किस्से शेयर करते हैं। लेकिन इस बार राजीव को उनका मजाक करना भारी पड़ गया। दरअसल, हुआ यूं कि इस बार शो में गेस्ट स्टार के रूप में रागिनी खन्ना को बुलाया गया था। हर बार की तरह सवालों और मस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। राजीव ने रागिनी के साथ एक प्रेंक खेला और उन्हें एक वीडियो मेसेज दिखाया, लेकिन उसमें शख्स का चेहरा ब्लर कर दिया गया था। इस वीडियो में शख्स कहता है कि वो रागिनी से बहुत नाराज है क्योंकि एक्ट्रेस ने उसे छोड़ा है। वीडियो इफेक्ट्स की मदद से उस शख्स का चेहरा छुपा दिया गया था। रागिनी को वह अच्छा नहीं लगा। उन्होंने वीडियो बंद करने को कहा मगर राजीव नहीं माने। नाराज होकर रागिनी सेट छोड़कर चली गईं।

रागिनी को मनाने के लिए राजीव उनके पीछे भागे। उन्होंने कहा कि वह वीडियो असली नहीं है, बस एक प्रैंक है। मगर एक्ट्रेस को उनकी बात पर यकीन नहीं हुआ। मायूस होकर राजीव को सेट पर लौटना पड़ा। थोड़ी देर बाद रागिनी लौटकर आईं और हंसने लगीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी राजीव के साथ मजाक किया था। बता दें कि राजीव ने ऐसा प्रेंक कॉमेडियन भारती के साथ भी खेला था। राजीव ने सेट पर बेहोश होकर गिरने की कोशिश की थी। जिसके बाद भारती काफी घबरा गईं थी। लेकिन बाद में जब उन्हें पता लगा कि ये मजाक था तो उनकी हंसी नहीं रुक रही थी।