क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आई Rashami Desai, फैन्स को भाया एक्ट्रेस का Bold अंदाज; Photos वायरल

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना माना नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अपने 19 साल के करियर में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो एक आम लड़की के लिए पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए रश्मि अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। ऐसे में अब उनकी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी जो बोल्ड तस्वीरें शेयर की है, इसमें वो फ्रॉक में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट कर रही हैं। इनमें उनका लुक तो देखते ही बनता है। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही है।

तस्वीरों के साथ रश्मि देसाई ने कैप्शन लिखा है, 'क्लासी हों लेकिन भड़ास भी हो। बता दे, रश्मि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में असमिया फिल्म से ही की थी, जिसमें उन्हें बहुत ही छोटा सा रोल दिया गया। इसमें उ्न्हें किसी ने नोटिस भी नहीं किया था। लंबे संघर्ष के बाद एक्ट्रेस को हिंदी सिनेमा से कोई पहचान नहीं मिली तो उन्होंने भोजपुरी का रुख किया और यहां पर उन्हें नेम फेम दोनों ही मिला।

रश्मि भोजपुरी और असमी के साथ-साथ मणिपुरी और बंगाली सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी में वो रवि किशन जैसे स्टार्स के साथ रोमांस कर चुकी हैं। एक्ट्रेस 'गजब भइल रामा' , 'कब होए गौना हमार', 'नदिया के तीर' , 'गब्बर सिंह', 'तोहसे प्यार बा' , 'दूल्हा बाबू', 'बंधन टूटे न' और 'पप्पू के प्यार हो गईल' जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

भोजपुरी के बाद उन्हें हिंदी टीवी सीरियल्स में काम मिला। उन्हें यहां पर शो 'उतरन' से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद उन्होंने 'परी हूं मैं' 'इश्क का रंग सफेद' , 'नच बलिए' , 'झलक दिखला जा' और बिग बॉस जैसे शोज में काम किया।