भरपेट खाना भारी पड़ा टीवी की इस एक्ट्रेस को, मिली ये सजा, विडियो वायरल

2013 में शुरू हुए टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' ने हाल ही में अपने 1500 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान एक्ट्रेस मीडिया के सामने मदमस्त होकर डांस करती दिखी थीं। शनिवार को एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो अपने सोशल अकाउंट इन्स्टाग्राम पर अपलोड किया है, जिसमें उन्हें पेट भर खाने की सजा मिली है।

दरअसल, जब दिव्यांका ने अपनी डाइट से ज्यादा भोजन किया, तो उनके ट्रेनर ने एक्ट्रेस से बेहद वर्कआउट कराया। दिव्यांका अपने ताजा वीडियो में जिम के अंदर पसीना बहाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अपने ट्रेनर से कहती हैं कि तुम मुझे ज्यादा खाना खाने की ऐसी सजा दे रहे हो। एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है।

बता दें, दिव्यांका त्रिपाठी ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल से सुर्खियों में आई थीं, और उन्होंने इस सीरियल में डबल रोल किया था। दिव्यांका त्रिपाठी मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आकाशवाणी में बतौर एंकर की थी। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत दूरदर्शन की टेलीफिल्म्स से की थी। दिव्यांका ने 8 जुलाई, 2016 को को-एक्टर विवेक दहिया से भोपाल में शादी की थी। 2017 में वे पति विवेक दहिया के साथ 'नच बलिये' में शामिल हुई थीं और वे शो की विजेता भी बनी थी।