मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में टीवी अभिनेता प्राचीन चौहान को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्राचीन को आज जमानत पर रिहा कर दिया गया। प्राचीन ने एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की में भी काम किया है। प्राचीन पर एक लड़की ने छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई की मलाड ईस्ट पुलिस ने प्राचीन के खिलाफ एक्शन लिया। पुलिस ने बताया कि प्राचीन ने 1 जुलाई को मलाड पूर्व के अपने घर मे पार्टी रखी थी। इसमें उसने 22 साल की पीड़िता साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस को बुलाया था। लेकिन पार्टी में पीड़िता अकेली न जाकर अपनी एक सिंगर फ्रेंड के साथ गई। पार्टी में शराब पीकर छेड़ा, थप्पड़ भी जड़ा
पार्टी में प्राचीन
ने शराब पी ली और डांस करने के बहाने पीड़िता को छेड़ने लगा। विरोध करने पर
उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीड़िता अपनी फ्रेंड के साथ घर लौट आई और
दूसरे दिन 2 जुलाई को कुरार पुलिस स्टेशन में जाकर आईपीसी की धारा 354,
342, 323 और 506(2) के तहत मामला दर्ज कराया। प्राचीन को दो जुलाई की रात
गिरफ्तार कर लिया गया था। पीड़िता और प्राचीन करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को
जानते हैं। दोस्ती इंस्टाग्राम से हुई थी।
हाल ही एक्टर पर्ल वी पुरी ने भी की थी गलती!
प्राचीन
से पहले टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर भी गंभीर आरोप लगे थे। नाबालिग से रेप
के आरोप में पुलिस ने पर्ल को गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि प्राचीन
कई टीवी शोज और वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं। प्राचीन ने कसौटी जिंदगी की,
सिंदूर तेरे नाम का, स्वैग में काम किया है। 42 साल के प्राचीन ने एकता
कपूर के शो कुटुंब से 2001 में डेब्यू किया था। इसके बाद प्राचीन ने कसौटी
जिंदगी की में सुब्रतो बोस का रोल निभाया। प्राचीन ने लव मैरिज, कुछ झुकी
पलकें, छोटी बहू, लाल इश्क, ये है आशिकी, सात फेरे जैसे शोज भी किए हैं।
2009 में प्राचीन ने कलर्स के शो माता-पिता के चरणों में स्वर्ग में लीड
रोल प्ले किया था।