श्रद्धा मर्डर केस की वजह से हुआ था तुनिषा-शीजान का ब्रेकअप, पुलिस लव जिहाद की भी कर रही जांच

तुनिषा शर्मा की मौत को लेकर सोमवार को कई खुलासे हो रहे है। सामने आया है कि शीजान खान ने उम्र और धर्म की वजह से तुनिषा के साथ ब्रेकअप किया था। शीजान खान इस समय वसई ईस्ट के वाल्वी पुलिस स्टेशन में चार दिन की पुलिस रिमांड पर है। जहां पुलिस उनसे पूछताश कर रही है। पूछताश के दौरान शीजान खान ने बताया कि उम्र और धर्म की वजह से तुनिषा से ब्रेकअप लिया था। आरोपी ने बताया कि श्रद्धा मर्डर केस भी हमारा रिश्ता टूटने की वजह थी। देश में चल रहे उस माहौल से मैं परेशान था।

शीजान ने बताया, 'तुनिषा ने पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया था। तुनिषा की मां को उसका खास ध्यान रखने के लिए कहा था।'

आरोपी शीजान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मौत से कुछ दिनों पहले भी हाल ही में तुनिषा ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन उस समय शीजान ने एक्ट्रेस को बचा लिया था। इसके बारे में तुनिशा कीमां को शीजान ने जानकारी दी थी। और उनसे तुनिशा का ख्याल रखने को कहा था। पुलिस शीजान खान के बयान को वैरिफाई कर रही है। पुलिस ये जानने की कोशिश में हैकि तुनिशा ने इससे पहले कब सुसाइड की कोशिश की थी। क्या इसके पीछे भी ब्रेकअप ही वजह था,या कुछ और इसका कारण था।

साथ ही पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या शीजान ये चाहता था कि तुनिशा अपना धर्म बदले तब जाकर वो उनसे शादी करेगा। तुनिशा जहां 20 साल की थीं, वहीं शीजान की उम्र 28 साल बताई जा रही है। एक्ट्रेस के परिवारवाले शीजान पर एक साथ कई लड़कियों से संबंध रखने और धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं। तनिशा की मां के मुताबिक, 6 महीने पहले ही दोनों रिलेशनशिप में आए थे। 15 दिनों पहले एक्टर ने ब्रेकअप किया, जिसकी वजह से तुनिशा तनाव में थीं।