बिना चप्पल के शीजान खान को सड़क पर घसीटती दिखी पुलिस, वीडियो देख भड़के लोग, बोले - 'ये एक शेमफुल बिहेवियर है'

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा केसुसाइड करने से उनके को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान मुश्किल में पड़ गए है। शीजान खान को एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस समय शीजान पुलिस कस्टडी में हैं। उनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शीजान को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस शीजान को जिस तरह घसीटते हुए ले जा रही है, उसको देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

शीजान खान को पुलिस ने 24 दिसंबर को हिरासत में ले लिया था। 25 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद शीजान 28 दिसंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में थे। बीते दिन उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी रिमांड बढ़ाने का फैसला सुनाया। शीजान अब 30 दिसंबर तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस शीजान को कोर्ट में ले जाते हुए दिखाई दे रही है।वीडियो में शीजान ने ब्लू कलर की हुडी और जींस पहनी हुई है। लेकिन जिस बात ने सभी को चौंका दिया वे है कि इस समय शीजान नंगे पांव हैं। उन्होंने पैरों मेंचप्पल तक नहीं पहनी हुई है। पुलिस शीजान को कार से घसीटते हुए ले जाती दिख रही है।

दरअसल, पैपराजी और लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई थी, इसलिए पुलिस उनसे बचने के लिए तेजी से शीजान को खींचते हुए ले जाती हुई नजर आ रही है। लेकिन लोगों को पुलिस का ये तरीका बिलकुल पसंद नहीं आया। पुलिस शीजान को जिस तरह बिना चप्पल के सड़क पर घसीट रही है, उसपर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

एक यूजर ने वायरल वीडियो पर लिखा- 'ये बहुत खराब है। क्या उसने गुनाह कुबूल किया या फिर उसके खिलाफ सबूत मिल गए हैं? पुलिस उसको बहुत गंदे तरीके से ट्रीट कर रही है।'

एक अन्य ने कमेंट किया, 'ये एक शेमफुल बिहेवियर है।'

एक ने कहा, 'किसी के साथ ऐसा बिहेव करना अमानवीय है।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'इसने मर्डर किया होता तो ये गलत होता। ऐसे तो कोई भी ब्रेकअप कर ले और लड़की सुसाइड कर ले, तो लड़का उठा लोगे? ये कहां का इंसाफ है।' इसके अलावा भी कई यूजर्स शीजान संग पुलिस के रवैये को गलत बताकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

आपको बता दे, पिछले काफी समय से तुनिशा शर्मा और शीजान खान एक दूसरे संग रिलेशनशिप में थे। लेकिन फिर दोनों के बीच ब्रेकउप हो गया। जिसके बाद तुनिशा तनाव में थीं।वहीं, तुनिशा की फैमिली ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। तुनिशा की मां का कहना है कि शीजान तुनिशा को धोखा दे रहा था। शीजान के दूसरी लड़कियों के साथ भी संबंध थे। तुनिशा से शादी का वादा करके शीजान ने उनकी बेटी को धोखा दिया।