बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपने करियर और निजी जिंदगी, दोनों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। ‘एनिमल’ में भले ही उनका रोल सपोर्टिंग था, लेकिन फिल्म की सफलता के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है और अब उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स में जगह मिल रही है। हाल ही में वह ‘धड़क 2’ में नज़र आईं और संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ में भी उनका नाम जुड़ चुका है। वहीं, ऑफ-स्क्रीन तृप्ति अक्सर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और करोड़पति बिजनेसमैन सैम मर्चेंट संग सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। इसमें तृप्ति और सैम मर्चेंट एयरपोर्ट के बाहर साथ दिखाई देते हैं। दोनों ब्लू कलर की लग्ज़री Porsche कार से एयरपोर्ट पहुंचे थे। जैसे ही गाड़ी रुकी, पहले तृप्ति बाहर निकलीं और फिर सैम नज़र आए। इसके बाद जब सैम ने लगेज निकालने के लिए कार की डिक्की खोली, तो लोगों की नज़रें वहीं टिक गईं।
दरअसल, इस कार की डिक्की आगे की तरफ थी, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। आमतौर पर गाड़ियों की डिक्की पीछे होती है, ऐसे में लोगों के लिए यह नज़ारा नया था। कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने लिखा – “सालों बाद पता चला कि फैंसी कार में डिक्की आगे होती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा – “मुझे तो लगा सैम ऑयल टैंक चेक कर रहे हैं।” किसी और ने लिखा – “लगेज भी कार के हिसाब से ही लिया होगा।” इस तरह Porsche की अनोखी डिक्की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
तृप्ति और सैम के रिश्ते की बात करें तो दोनों के बीच नज़दीकियों की खबरें लंबे समय से सामने आती रही हैं। हालांकि, न तो तृप्ति और न ही सैम ने अपने रिश्ते को अब तक ऑफिशियल किया है। बावजूद इसके दोनों कई बार साथ स्पॉट किए जाते हैं। पिछले दिनों उनकी वेकेशन फोटोज ने भी कयासों को हवा दी थी, जब दोनों ने अलग-अलग लेकिन एक ही लोकेशन से तस्वीरें शेयर की थीं।