IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL अर्थात Indian Premier League जिसे भारत में इतना पसंद किया जाता हैं सभी हर साल इसका इंतजार करते हैं। इस बार IPL-11 का आयोजन होने वाला हैं। अगले महीने जनवरी के अंत में बैंगलोर में खिलाडियों की नीलामी होने वाली हैं। IPL मैच देखने की लोगों में इतनी उत्सुकता रहती है कि क्या कहें। और उत्सुकता हो भी क्यों नहीं इस खेल में इतने छक्के लगते हैं जिसका कोई जवाब नहीं। हर खिलाडी छक्के लगाने पर उतारू होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज की जानकारी। तो आइये जानते हैं इन बल्लेबाजों के नाम...

* क्रिस गेल :

यूं तो आईपीएल के पहले सीजन में ही केकेआर ने गेल को खरीदा था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से वो पूरे टूर्नामेंट में खेल नहीं पाए थे। साल 2009 में उन्होनें आईपीएल में खेलना शुरू किया। 265 छक्कों के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का खिताब इन्हीं के नाम है।

* सुरेश रैना :

भारत के टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सुरेश रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। रैना की बल्लेबाजी की खासियत है कि वो अपनी पारी के दौरान लेग साइड में लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं। रैना आईपीएल में ना सिर्फ छक्के लगाते हैं बल्कि सबसे अधिक निरंतरता के साथ रन भी बनाते हैं। रैना ने आईपीएल में 173 छक्के लगाए हैं।

* रोहित शर्मा :

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित गगनचुंबी छक्के लगाने नेम माहिर हैं। रोहित ने 154 आईपीएल मैचों में कुल 172 छक्के जड़े हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि रोहित ने आईपीएल करियर की शुरुआत हैदराबाद डेक्कन चार्जर टीम के साथ की थी लेकिन जल्द ही मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीद लिया और वह सात सत्रों से इसी टीम का हिस्सा हैं।

* डेविड वार्नर :

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 114 मैच में 160 छक्के लगाए हैं।

* विराट कोहली :

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। कोहली आईपीएल में पहले सत्र से ही बैंगलौर टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कुल 141 मैचों में 159 छक्के जड़े हैं। हालांकि कोहली ने कई बार कहा है कि वह ज्यादा छक्के मारने की कोशिश नहीं करते क्योंकि वह जानते हैं कि यह उनका खासियत नहीं। कोहली कुछ भी कहे लेकिन आंकड़े तो हकीकत बताते हैं।