2 News : उर्फी जावेद को इन्होंने पहनाई इंगेजमेंट रिंग, ये है सच्चाई, एल्विश यादव ने शादी को लेकर दिया यह संकेत

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ में हिस्सा लेने के बाद से उर्फी जावेद की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपने अतरंगी फैशन सेंस और बयानों के चलते हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। उनकी अजीबोगरीब ड्रेस चर्चाओं में रहती है। कई दफा तो सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रॉल भी करते हैं। हालांकि उर्फी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपने कॉस्ट्यूम्स के साथ लगातार एक्सपरिमेंट करती रहती हैं। फिलहाल उर्फी अपने कपड़ों के बजाय किसी और कारण से खबरों में हैं।

उर्फी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उर्फी ने बहुत ही कलरफुल लहंगा पहना हुआ है और ऐसा लग रहा है कि वह किसी फंक्शन के लिए तैयार हुई हैं। उन्हें एक शख्स इंगेजमेंट रिंग पहनाता हुआ नजर आ रहा है। जब से उर्फी की यह तस्वीर सामने आई है तब से कई लोग लगातार यही अटकलें लगा रहे रहे हैं कि एक्ट्रेस ने चोरी छुपे सगाई कर ली है। वे उर्फी के मंगेतर के बारे में जानने को बेकरार हैं।

वैसे इस फोटो की सच्चाई सामने आ चुकी है। बता दें कि उर्फी को जो व्यक्ति तस्वीर में रिंग पहनाता हुआ नजर आ रहा है वह और कोई नहीं बल्कि मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल है। दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म और disney+ हॉटस्टार पर उर्फी और हर्ष एक शो लेकर आ रहे हैं। शो का नाम 'इंगेज्ड रोका या धोखा' है। इससे साफ हो गया है कि उर्फी की कोई इंगेजमेंट नहीं हुई है और यह शो की एक फोटो है जो सुर्खियां बटोर रही है।
‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में जब भारती सिंह ने एल्विश से पूछा सवाल तो…

सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव इन दिनों कलर्स टीवी पर कॉमेडी कुकिंग शो ‘लॉफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी जोड़ी बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक के साथ बनी है। एल्विश अपनी मजेदार केमिस्ट्री और हाजिरजवाबी से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खास संकेत दिया है। शो का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होस्ट कॉमेडियन भारती सिंह, एल्विश से उनकी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जाहिर करती हैं।

इस पर एल्विश ने मजाकिया अंदाज में अपनी शादी को लेकर जो बात कही फैंस उसे लेकर अटकलें लगा रहे हैं। एल्विश कहते हैं कि 2025 में शादी में बुलाऊंगा आपको। उनकी इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी सितारे चौंक जाते हैं और माहौल खुशनुमा हो जाता है। गौरतलब है कि एल्विश निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से ही चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने आज तक अपनी गर्लफ्रेंड का नाम पब्लिक नहीं किया है।

शो में उन्होंने पहली बार यह कबूला किया कि वे रिलेशनशिप में हैं। शो में सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, मन्नारा चोपड़ा, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक, समर्थ जैसे सितारे हिस्सा ले रहे हैं। वैसे एल्विश हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनका कई विवादों से भी पाला पड़ चुका है।