आपकी बिल्डिंग नहीं है, बाहर जाइए– पपराज़ी पर भड़कीं आलिया भट्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने गुस्से भरे एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में आलिया बिल्डिंग के अंदर जाते समय वहां मौजूद पपराज़ी को बाहर जाने के लिए कहती नजर आ रही हैं। उनकी सख्त आवाज और बार-बार दोहराए गए शब्दों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

कैसे शुरू हुआ मामला


वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया अपनी कार से उतरकर सीधे सोसाइटी के गेट से अंदर जाती हैं। तभी पीछे से दो पपराज़ी भी कैमरा लेकर गेट के अंदर दाखिल हो जाते हैं। यह देखकर आलिया तुरंत रुकती हैं और कहती हैं – गेट के अंदर मत आइए, यह आपकी बिल्डिंग नहीं है, बाहर जाइए।

बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं माने


रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया ने पप्स को कई बार बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उनके न मानने पर उन्होंने और कड़े लहजे में कहा – आप सुन नहीं रहे हो… अभी बाहर जाओ। साथ ही गेट की ओर इशारा करते हुए दोबारा उन्हें बाहर निकलने का निर्देश दिया।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

यह वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। जहां कुछ यूजर्स आलिया के इस रवैये की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पपराज़ी को प्राइवेसी की हद पार नहीं करनी चाहिए, वहीं कुछ का कहना है कि मशहूर हस्तियों के लिए मीडिया से दूरी बनाना आसान नहीं है।

आलिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की एक्शन फिल्म अल्फा में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह रणबीर कपूर और विकी कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी अहम भूमिका निभाएंगी।