सिकंदर: दर्शकों पर छाया बम बम भोले का सुरूर, इंटरनेट पर मचाया धमाल, फिल्म की सफलता में होगा बड़ा योगदान

सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और ए.आर. मुरुगादास ने कल सलमान खान के हार्ड कोर प्रशंसकों के साथ-साथ सलमान खान की फिल्मों को पसन्द करने वाले दर्शकों को इस बात की जानकारी दी थी कि होली के अवसर पर फिल्म से एक गीत बम बम भोले 11 मार्च को जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी उन्होंने गीत के टीजर जारी के साथ दी थी। दर्शक तभी से इस गीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज 11 मार्च को जारी होते ही इस गीत ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। श्रोता और दर्शक इस गीत को बार-बार देख रहे हैं।

होली आने वाली है मगर उससे पहले ही सलमान खान ने अपने प्रशंसकों को होली के रंग में भिगो दिया है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ से ‘बम बम भोले’ गाना रिलीज हो गया है। कल गाने का टीजर सामने आया था, और अब फैंस को इसका फुल वर्जन देखने को मिल रहा है। इस धमाकेदार गाने में शेखस्पीयर, वाई-ऐश और हुसैन का दमदार रैप भी शामिल है, जो इसे और शानदार बना रहा है।

खास बात यह है कि इस रैप में ‘द धारावी ड्रीम प्रोजेक्ट’ से जुड़े किड रैपर्स भीमराव जोगू, सरफराज शेख और फैजल अंसारी भी नजर आ रहे हैं, जो गाने को एक दमदार और एनर्जेटिक वाइब दे रहे हैं। गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है, और सलमान खान-रश्मिका मंदाना का जबरदस्त परफॉर्मेंस इसे और खास बना रहा है।

इस गीत की सफलता इस बात का संकेत दे रही है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग मिलेगी। सिकन्दर की सफलता में जहाँ एक्शन का बड़ा हाथ होगा वहीं अब तक जारी हुए इसके दोनों गीतों जोहरा जबीं और बम बम भोले गीतों की सफलता भी अहम भूमिका रहेगी।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म को लेकर सिर्फ दर्शकों ही नहीं बल्कि एग्जीबिटर्स के बीच भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की फिल्म ईद पर कितनी बड़ी ओपनिंग करती है।