हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ये फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'थामा' आयुष्मान खुराना के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। दर्शक रश्मिका और आयुष्मान की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जहां सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, वहीं फैंस ओटीटी रिलीज के बारे में जानने के लिए भी उत्साहित हैं।
फैंस की एक्साइटमेंटजैसे ही कोई फिल्म थिएटर में रिलीज़ होती है, फैंस तुरंत यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब आएगी। 'थामा' को पॉजिटिव रिव्यूज़ मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीजओटीटी प्लेटफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार, 'थामा' प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। आमतौर पर हिंदी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लगभग 8 हफ्तों बाद ही ओटीटी पर आती हैं। इसलिए संभावना है कि 'थामा' नए साल या क्रिसमस के मौके पर ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज़ के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल'थामा' ने रिलीज़ होते ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे यह 2025 की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 24 करोड़ के साथ यह पांचवें नंबर पर है।