फिल्म स्टार्स कई दफा अपनी हद पार कर जाते हैं। वे खुद को बड़ा स्टार मान सामने वाले से बदसलूकी कर बैठते हैं और उन्हें इसका खमियाजा भी उठाना पड़ता है। फिलहाल तेलुगू एक्ट्रेस सौम्या जानू के मामले में कुछ ऐसा ही हुआ है। सौम्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सौम्या ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक होम गार्ड से बहस कर रही हैं। आरोप है कि उन्होंने होम गार्ड से मारपीट करने के साथ उसका फोन छीन लिया।
इस मामले में पुलिस ने सौम्या के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने IPC की धारा 353 और 184 एमवी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सौम्या फिलहाल फरार बताई जा रही हैं। मामला हैदराबाद के बंजारा हिल्स इलाके का है। सौम्या 24 फरवरी की रात रॉन्ग साइड पर जगुआर कार ड्राइव कर रही थीं। होम गार्ड ने उन्हें रोक लिया, जिससे वह भड़क गईं।
सौम्या ने गलती मानने के बजाय गार्ड से गलत तरीके से पेश आईं। सौम्या ने इतना हंगामा किया कि बीच सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। कहा जा रहा है कि सौम्या गार्ड के कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल छीन लिया। यह सारी घटना किसी ने रिकॉर्ड कर ली और सोशल मीडिया पर फैला दी। यूजर्स सौम्या को ट्रोल कर उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं।
चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था रणवीर सिंह ने, लोग कर रहे इनसे तुलनाएक्टर रणवीर सिंह की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। करण जौहर के डायरेक्शन वाली यह फिल्म हिट रही। फैंस अब रणवीर की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। रणवीर इन दिनों ‘डॉन 3’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच, रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल रणवीर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रणवीर का लुक देखने के बाद फैंस उनकी तुलना लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ के ‘तमराज किलविश’ से कर रहे हैं। इस दौरान रणवीर ने चेहरे को ब्लैक हुडी और मास्क से पूरा ढक रखा था। उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ था। इससे उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। लोग रणवीर को इस लुक में देखने के बाद काफी हैरान हैं और उन पर निशाना साध रहे हैं।
एक यूजर ने उनकी तुलना ‘तमराज किलविश’ से करते हुए लिखा, “अंधेरा कायम रहे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है हाल ही किए गए एडल्ट एड की वजह से चेहरा छिपाना पड़ रहा है।” तीसरे यूजर ने रणवीर की तुलना शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से कर दी। उल्लेखनीय है कि कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में जेल जाना पड़ा था और बाहर आने के बाद लंबे समय तक वे मास्क से चेहरा छिपाते रहे।