2 News : तारा ने वीर के साथ रिश्ता किया कंफर्म, देखें Photos, प्रेमानंद महाराज के सत्संग में अब पहुंची यह हस्ती

कुछ समय से एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया का नाम एक-दूजे के साथ जुड़ रहा है। कपल इन दिनों लव लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों किसी ना किसी मौके पर साथ नजर आ ही जाते हैं। इस बीच तारा ने एक रोमांटिक कोजी फोटो शेयर की, जिसे देख फैंस को लग रहा है कि नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं और उन्हें जल्द ही शादी की खुशखबरी मिल सकती है। तारा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर सोशल मीडिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

इन फोटो में तारा साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में से फैंस की निगाहें एक तस्वीर पर थम गई। इसमें तारा बेहद रोमांटिक अंदाज में वीर संग कोजी दिखीं। वीर, तारा की कमर पर हाथ रखे दिखे और हसीना ने एक्टर के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तारा ने लिखा, “भक्ति, विश्वास और जश्न। गणपति बप्पा मौरेया।” इस तस्वीर को देख फैंस दोनों का रिश्ता कंफर्म मान रहे हैं। तारा ट्रेडिशनल लुक में काफी कमाल लग रही हैं। साड़ी में हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। तस्वीरें इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है। पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “पांचवीं तस्वीर ही सबकुछ है।” दूसरे ने लिखा, “तारा आप अपने लुक से कभी भी फैंस को निराश नहीं करती हो।” तीसरे ने लिखा, “आप दोनों प्लीज जल्दी से शादी कर लो।” बता दें वीर से पहले तारा लंबे समय तक करिश्मा, करीना व रणबीर के कजिन आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में रहीं। दोनों शादी तक की प्लानिंग कर चुके थे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। आदर से अलग होने के बाद तारा का नाम वीर के साथ जुड़ने लगा।

वीर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं और खुद भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हैं। तारा और वीर को कई बार एयरपोर्ट पर और कुछ इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया है। एक कार्यक्रम के दौरान तारा को वीर की ओर फ्लाइंग किस करते हुए भी कैमरे में कैद किया गया, जिससे इन अफवाहों को और बल मिला कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बादशाह की तरफ से उनके भाई ने पूछे प्रेमानंद जी महाराज से सवाल

पिछले कुछ समय से देखने में आया है कि कई सेलेब्स संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंच चुके हैं। उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में मशहूर रैपर व सिंगर बादशाह को भी प्रेमानंद जी के सत्संग में देखा गया। उन्होंने जीवन को लेकर कई सवाल पूछे। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बादशाह, प्रेमानंद जी के सत्संग में अपने भाई के साथ पहुंचे हैं।

उनके भाई बादशाह की तरफ से सवाल करते हैं? वे पूछते हैं कि हम भाई पहले सोचते थे कि लोगों की मदद करना, सच बोलना ही हमारे जीवन का मकसद है, लेकिन जब सच बोलते हैं तो रिश्ते-नाते दूर हो जाते हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए? इस पर महाराज ने उन्हें सत्य की राह पर टिके रहने की सलाह दी। नजर आ रहा है कि महाराज से जीवन को लेकर सभी सवाल बादशाह के भाई पूछ रहे हैं।

बादशाह शांत बैठे हुए महाराज की बात सुन रहे हैं। बादशाह के चेहरे पर आत्मिक शांति नजर आ रही है। पिछले दिनों शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी महाराज के सत्संग में पहुंचे थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई बार उनसे मिल चुके हैं। मीका सिंह, बी प्राक सहित कई अन्य हस्तियां भी वहां मार्गदर्शन के लिए पहुंची थीं।