एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने साउथ सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली है। वह अपनी फिल्मों के लिए फैंस का प्यार पाने में सफल रहती हैं। तमन्ना इन दिनों अपनी आगामी मूवी 'ओडेला 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई तेलुगु क्राइम थ्रिलर 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है, जिसमें एक्ट्रेस हेबा पटेल मेन रोल में थीं। अब इसके दूसरे पार्ट में तमन्ना हैं। इस बीच तमन्ना और फिल्म की पूरी टीम ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 'ओडेला 2' का टीजर लॉन्च किया।
टीम ने इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। तमन्ना ने तेलुगु में एक भावुक स्पीच दी और खुद को इस अवसर के लिए भाग्यशाली बताया। इस वीडियो को तेलुगु 360 ने अपने X (ट्विटर) पर भी शेयर किया है। तमन्ना ने टीजर साझा करते हुए लिखा, “जब शैतान वापस आता है, तो दिव्य अपनी भूमि और अपनी विरासत की रक्षा के लिए आगे आता है।” 'ओडेला 2' एक सुपरनैचुरल थ्रिलर है। तमन्ना एक शक्तिशाली रोल प्ले करेंगी जो अपने गांव ओडेला को बुराई से बचाने के लिए तैयार है।
तमन्ना एक दिव्य शक्ति से लैस योद्धा के रोल में नजर आएंगी, जो अपने गांव को अंधकार से बचाने के लिए तैयार हैं। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक रिवील किया गया था। बता दें 'ओडेला रेलवे स्टेशन' एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर थी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया था। अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि 'ओडेला 2' थिएटर में रिलीज होगी या फिर ओटीटी पर। इसके अलावा रिलीज डेट सामने आना भी बाकी है। फिल्म के लिए संगीत अजनीश लोकनाथ ने तैयार किया है, जो 'कांतारा' में अपने काम के लिए मशहूर हैं। छायांकन प्रतिभाशाली साउंडराजन का है। कला निर्देशन राजीव नायर के नेतृत्व में है।
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ से क्लैश से बचने के लिए खिसकाई ‘मिराई’ की रिलीज डेटतेलुगु स्टार तेजा सज्जा अपनी अगली फिल्म 'मिराई' को लेकर लाइमलाइट में हैं। उनकी पिछली फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फैंस बेसब्री से एक्शन-एडवेंचर मूवी 'मिराई' का इंतजार कर रहे हैं। पहले यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “डेट को मार्क कर लीजिए। #MIRAI अब 1 अगस्त 2025 को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। सुपर योद्धा का उदय होने वाला है, एक शानदार एक्शन-एडवेंचर के लिए तैयार हो जाइए।” उल्लेखनीय है कि 10 अप्रैल को ‘बाहुबली’ फेम साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास और निर्देशक मारुति की फिल्म 'द राजा साब' रिलीज होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म से टकराव से बचने के लिए ‘मिराई’ की रिलीज डेट आगे खिसकाई गई है।
पिछले साल अगस्त में 'मिराई' से तेजा सज्जा का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसमें वे बेहद स्टाइलिश और दमदार अवतार में दिखे। तब यह कंफर्म किया गया कि फिल्म 2D और 3D दोनों फॉर्मेट में रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर कार्तिक गट्टामनेनी हैं। इसमें तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज और ऋतिका नायक की अहम भूमिकाएं हैं।