तैमूर के स्टारडम पर यह क्या बोल गए सैफ?

बॉलीवुड सुपर स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर के घर पिछले साल दिसंबर में उनके पहले बच्चे तैमूर अली खान पटौदी ने जन्म लिया था और जन्म के बाद से तैमूर के साथ एक स्टार की तरह व्यवहार किया रहा है। तैमूर के पिता ने अपने बेटे को मिल रहे स्टारडम पर कहा, "मैं इसके बारे में नहीं जानता। मैं सिर्फ कह रहा हूं कि दुनिया एक स्वतंत्र बाजार है। यहां जरूरत के मुताबिक चीजें बिकती हैं। मुझे लगता है कि जैसे प्रेस उसकी तस्वीर खींचता है, तो लोग उसकी तस्वीर देखने में रुचि रखते हैं। कितना और क्या बेच गया है, वह सब खुला है और किसी भी प्रकार की प्रसिद्धि के लिए यहां एक कीमत भी है। गंभीर प्रसिद्धि आम तौर पर अर्जित की जाती है।"

सैफ अली खान अगली फिल्म 'शेफ' के जरिए जल्द ही दर्शकों के सामने नजर आएंगे जो हॉलीवुड की हिट फिल्म जॉन फ्रेवरियू का भारतीय संस्करण है। इसमें सैफ के साथ दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पद्मप्रिया और बाल कलाकार स्वर कांब्ले नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जारी हुआ जिसमे उत्तर और दक्षिण भारतीय संस्कृतियों की झलक के साथ ही एक सफल शेफ की जिंदगी और अपनी मां के साथ रहने और पिता के साथ की कमी महसूस करने वाले बेटे की कहानी दर्शाई गई है।