एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा' हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। तापसी एक्टिंग के साथ अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) वर्सेज आउटसाइडर्स को लेकर बात करती रहती हैं। अब तापसी ने स्टार किड्स की यूनिटी को लेकर बात की है।
तापसी ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि मेरी इन लोगों के बारे में एक अलग ओपीनियन है। इन लोगों के बारे में एक चीज अच्छी है कि जिनके पेरेंट्स या फिर कोई रिश्तेदार इंडस्ट्री में है और जिनके जरिए सितारे इंडस्ट्री में आते हैं वो आपस में काफी कनेक्टेड रहते हैं। यहां तक कि इनमें एक यूनिटी दिखती है और एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। लेकिन ज्यादातर बाहर से आए सितारों में ऐसा नहीं देखा जाता।
भागदौड़ करने और एक-दूसरे से आगे निकलने के सब आदी हो चुके हैं लेकिन हम लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। एक-दूसरे की फिल्में देखते है और उन्हें मैसेज भी करते हैं। लेकिन वो अगर फिल्म अच्छी हो या फिर बुरी हो...एक-दूसरे के साथ खड़े रहना...वाली जो वाइब है वो इंडस्ट्री के बच्चों में हम बाहरी लोगों से ज्यादा है।
हालांकि कई बार हम लोग एक-दूसरे को लेकर इनसिक्योर भी फील करते हैं, वो इंडस्ट्री के बच्चों की तुलना में कहीं ज्यादा है। लेकिन वो लोग एक-दूसरे के साथ मस्ती करेंगे, साथ खड़े रहेंगे एक-दूसरे की सिफारिश करेंगे वो हम बाहरी लोगों से ज्यादा है। ये चीज हम लोग उनसे अच्छी तरह से सीख सकते हैं।
‘युद्धरा’ फिल्म में एंग्री यंग मैन के रूप में दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदीअभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'गली बॉय' से पहचान मिली थी। इसके लिए उन्हें कई अवार्ड मिले थे। सिद्धांत निर्माता करण जौहर की फिल्म 'धड़क 2' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ बनी है। सिद्धांत पिछली बार फिल्म 'खो गए हम कहां' में अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आदर्श गौरव के साथ नजर आए थे। अब सिद्धांत फिर चर्चा में हैं।
उनकी फिल्म 'युद्धरा' से जुड़ीं कुछ जानकारियां सामने आई हैं। पिंकविला के मुताबिक डायरेक्टर रवि उद्यावर ने फिल्म के लिए फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट से हाथ मिलाया है। निर्माता-निर्देशक ने इस फिल्म की रिलीज तारीख तय कर दी है। 'युद्धरा' 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक्शन से लबरेज जबरदस्त थ्रिलर फिल्म है।
इसकी शूटिंग भारत और विदेशों में की गई है और निर्माता सिद्धांत को फिल्म में 'एंग्री यंग मैन' के रूप में पेश कर रहे हैं। इसमें राघव जुयाल विलेन की भूमिका में दिखेंगे। इससे पहले फिल्म 'किल' में भी उनका निगेटिव किरदार था। उन्हें सिद्धांत के साथ दो-दो हाथ करते देखा जाएगा।