एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। कभी उनकी पर्सनल लाइफ की बातें होती हैं, तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कोई न कोई समाचार आ जाता है। सुष्मिता 49 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। हालांकि वे दो बेटियों को गोद ले चुकी हैं। सुष्मिता ने तब हर किसी को हैरान कर दिया था जब उन्होंने 21 साल की उम्र में पहली बेटी रेने को गोद लिया। तब सभी ने उनके इस फैसले पर सवाल खड़े किए थे। हालांकि सुष्मिता ने इसके बाद दूसरी बेटी अलीशा भी गोद ली और अब वह दोनों के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रही हैं। अब सुष्मिता ने बताया है कि एक वक्त ऐसा आ गया था जब वह रेने के साथ भागने की सोच रही थीं।
सुष्मिता ने डॉक्टर शीन गुरिब से बातचीत में कहा कि जब मैं 21 साल की हो गई थी। मुझे पता था मुझे क्या चाहिए। 21 से 24 की उम्र तक लीगल बैटल चलती रही। एक बार जब यह शुरू हुआ, तो कम से कम मेरी बेटी मेरे साथ फोस्टर केयर के साथ थी। लेकिन आपको एक ट्रॉमा के साथ रहना पड़ता है कि क्या होगा अगर फैमिली कोर्ट मेरे फेवर में फैसला ना दे तो? वो बच्ची को साथ लेकर चले जाएंगे और अब इस बच्ची ने मुझे मां कहना शुरू कर दिया था। मेरे पास फिर एक प्लान था। मैंने अपने पापा को कहा कि हियरिंग के बाद कार को चलाकर रखना। हम उसे लेकर चले जाएंगे। मेरे पिता ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। लेकिन मेरी जिद थी कि वे मेरी बेटी को मुझसे दूर नहीं कर सकते।
मुझे मेरे पापा पर गर्व है। मेरे साथ आज मेरी बेटियां उनकी वजह से हैं वो भी ऐसे देश में जहां बच्चे को गोद लेने के लिए पिता या पिता फिगर कोई होना चाहिए। कोर्ट ने उनसे कहा कि उन्हें मेरे बच्चे के पालन पोषण के लिए उनकी फाइनेंशियल कंडिशन कैसी है बतानी पड़ेगी। इसके अलावा उन्हें अपनी आधी से ज्यादा संपत्ति पर साइन करना होगा। लेकिन मेरे पापा ने कोर्ट में कहा कि मैं अमीर आदमी नहीं हूं और आप आधा लोगे तो मेरे पास कुछ नहीं बचेगा। मैं बिना शर्त अपनी हर चीज उसके नाम पर साइन करने आया हूं।
इसके अलावा बच्ची को गोद लेने के बाद मेरे पिता को चेतावनी दी गई थी कि कोई मुझसे शादी नहीं करेगा क्योंकि मैं सिंगल मदर हूं। इस पर मेरे पिता ने कहा था कि उन्होंने मेरी परवरिश ऐसी नहीं कि है कि मैं सिर्फ किसी की पत्नी बनूं। इसके बाद जब मैं दूसरी बार कोर्ट गईं दूसरी बेटी को गोद लेने के लिए तो वो भी आसान नहीं था मेरे लिए। उल्लेखनीय है कि सुष्मिता और उनकी दोनों बेटियों में जबरदस्त बोंडिंग है और वे एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाती हैं।
शो में चंकी और गोविंदा देंगे ट्विंकल और काजोल के सवालों के जवाबअमेजन प्राइम वीडियो का शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ इन दिनों चर्चाओं में है। इसमें आने वाले सेलेब्स काजोल और ट्विंकल खन्ना के सवालों का जवाब देने के साथ जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। अब इसके गुरुवार (16 अक्टूबर) को आने वाले एपिसोड में गोविंदा और चंकी पांडे धमाल मचाने को तैयार हैं। इस बीच मेकर्स ने शो का एक टीजर रिलीज किया है। अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एपिसोड का टीजर शेयर किया, जिसमें लिखा है, “चंकी पांडे और गोविंदा को साथ देख इतनी खुशी…#TwoMuchOnPrime.”
वीडियो में चंकी और गोविंदा के बीच 5 हिलैरियस मोमेंट्स हाईलाइट किए गए हैं। प्रोमो में ट्विंकल ने चंकी के कपड़ों पर तंज कसते हुए कहा, “आपके कपड़े पहनकर आने के लिए धन्यवाद।” इस पर चंकी ने खुलासा किया कि उन्हें एक समय में ‘चड्डी पांडे’ के नाम से जाना जाता था। यह सुन ट्विंकल ने तुरंत गोविंदा की तरफ इशारा करते हुए कहा, “और ये हैं चड्डी बादशाह!” इस पर स्टूडियो में मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े। चंकी ने बांग्लादेश में शौहरत का किस्सा साझा किया और बताया कि वहां उन्हें कितनी पॉपुलैरिटी मिली।
इस पर ट्विंकल ने कहा कि और आप बांग्लादेश के अमिताभ बच्चन बन गए। काजोल ने बताया कि गोविंदा उन चंद बॉलीवुड एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने हॉलीवुड सिंगर सामंथा फॉक्स के साथ काम किया था। यह बात सुनकर चंकी ठहाका लगाने लगे। नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) को लेकर चंकी ने कहा कि मैं तो फुल नेपोटिज्म की औलाद हूं। प्रोमो गोविंदा के पार्टनर फिल्म के डायलॉग ‘इतनी खुशी…इतनी खुशी मुझे आज तक कभी नहीं हुई’ के साथ खत्म हुआ।