बुआ बनीं सुष्मिता सेन ने जताई खुशी, इस दिन होगी अंकिता-विक्की की शादी! जेठानियों के साथ दिखीं प्रियंका

सीरियल ‘मेरे अंगने में’ फेम चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। राजीव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैमिली फोटो के साथ यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। राजीव ने लिखा, “ब्लेस्ड विद बेबी गर्ल, चारु एकदम फिट और फाइन हैं। आखिर तक स्ट्रांग बने रहने पर चारु को बधाई, मुझे उस पर गर्व है। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। थैंक यू भगवान।” चारु ने मई में प्रेग्नेंसी घोषित करते हुए फैंस को सरप्राइज दिया था। सुष्मिता ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने अपने हाथों से दिल बनाया है।

इसी के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- दिवाली से ठीक पहले आती है लक्ष्मी। यह एक कन्या है। बधाई हो बधाई हो असोपा और राजीव सेन यह कितनी खूबसूरत है। मैं आज सुबह ही बुआ बन बनी हूं अभी बच्चे की तस्वीरें साझा करने की अनुमति नहीं है, इसलिए चारु ने हमारी नन्ही परी को जन्म देने से ठीक पहले की तस्वीरें साझा कीं, मुझे यह देखने का सौभाग्य मिला। इसे इतना सुंदर और शांतिपूर्ण अनुभव बनाने के लिए डॉक्टर रश्मि को धन्यवाद। आप सबसे अच्छी हैं। असोपा और सेन परिवार, 3 पोते-पोतियों, सभी लड़कियों को बधाई।”


तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं अंकिता-विक्की

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकिता अपने जन्मदिन 19 दिसंबर से एक सप्ताह पहले यानी 12 दिसबंर को शादी कर सकती हैं। हालांकि अभी तक अंकिता या विक्की की तरफ से इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। अंकिता और विक्की तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी मुलाकात एक कॉमनफ्रेंड के माध्यम से हुई थी।

अंकिता इन दिनों विक्की के परिवार के साथ काफी समय बिता रही हैं। विक्की बिजनेसमैन हैं। विक्की व अंकिता को अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक मोमेंट शेयर करते हुए देखा जाता है। विक्की से पहले अंकिता दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। तकरीबन 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सुशांत की 14 जून 2020 को रहस्यमय हालत में मौत हो गई थी।


प्रियंका ने जोनस फैमिली के साथ शेयर की फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन तस्वीरें पोस्ट करती हैं। अब प्रियंका ने एक फोटो शेयर की हैं जिसमे वे दोनों जेठानियों के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका हाल ही में अमेरिका लौटी हैं और अब पति निक जोनस और उनकी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका ने जोनस फैमिली के साथ जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट अटेंड किया, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगा। प्रियंका ने शो से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका अपनी सिस्टर-इन-लॉ सोफी टर्नर और डेनियल जोनस के साथ हैं।

सोफी, जो जोनस की पार्टनर हैं और डेनियल, केविन जोनस की। प्रियंका, सोफी व डेनियल को जे- सिस्टर्स कहा जाता है। जोनास ब्रदर्स फैमिली रोस्ट शो में प्रियंका सिस्टर इन लॉ सोफी और डेनियल के साथ ऑडियंस बनकर पहुंचीं। प्रियंका, सोफी और डेनियल के साथ चिल कर सेल्फी लेती हुई दिख रही हैं। फोटो में पीछे की ओर प्रियंका के फादर-इन-लॉ भी बैठे हैं। प्रियंका ब्लैक शिमरी ड्रेस में हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में प्रियंका बेहद खूबसूरत लगीं। नेटफ्लिक्स पर यह पहला फैमिली रोस्ट होगा, जो 23 नवंबर को प्रीमियर होगा।