एक्ट्रेस सुरवीन चावला (41) इन दिनों वेब सीरीज 'अंधेरा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सुपरनेचुरल हॉरर शो के डायरेक्टर राघव डार हैं और यह 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ। सुरवीन इसके प्रमोशन के सिलसिले में को-एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली के साथ पॉडकास्ट 'आंखों देखी' (खूनी मंडे) में पहुंचीं। यहां उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुन रौंगटे खड़े हो गए। सुरवीन ने कहा कि कुछ महीने पहले मैं पूरे परिवार के साथ इंडोनेशिया के फेमस टूरिस्ट प्लेस बाली घूमने गई थीं। परिवार बड़ा था, इसलिए हमने वहां दो विला किराए पर लिए। एक में सभी बच्चे और युवा रहे, जबकि दूसरे में माता-पिता और बड़े लोग ठहरे।
एक शाम मैंने देखा कि वहां के स्थानीय लोग पारंपरिक पोशाक में किसी धार्मिक अनुष्ठान में जुटे हैं। वे पूजा कर रहे थे और मंत्र पढ़ रहे थे। यह सीन मुझे काफी दिलचस्प लगा। इस दौरान मेरे जीजाजी ने उस अनुष्ठान में शामिल दो लड़कियों की तस्वीरें खींच लीं। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन अगले दिन से अजीब घटनाएं घटनी शुरू हुईं। पहले उनकी ताईजी अचानक विला के स्विमिंग पूल में गिर गईं। उसके अगले दिन किसी कोहनी में चोट लग गई। फिर उनकी छह साल की भतीजी को अचानक गंभीर एलर्जी हो गई। इसके बाद एक और भतीजे की हालत इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टर को बुलाना पड़ा और IV ड्रिप लगानी पड़ी।
इन लगातार घटनाओं ने पूरे परिवार को परेशान करने के साथ डरा दिया। यह सब कुछ उनकी आखिरी रात को हुआ। जीजाजी कमरे में जाकर मोबाइल पर खींची गई तस्वीरें देखने लगे। उसी समय उन्होंने देखा कि जिन दो लड़कियों की फोटो उन्होंने खींची थी, उनकी तस्वीर बदल चुकी थी। वे पारंपरिक पोशाक में तो थीं, लेकिन उनके चेहरे पर अचानक से ड्रैकुला जैसे नुकीले दांत दिखाई देने लगे। अगर उनके चेहरे पर असलियत में ऐसे दांत होते, तो तस्वीर ही क्यों खींचते?
हमें तो वो उस वक्त बहुत प्यारी और मासूम लगी थी लेकिन फोटो में उनका चेहरा कुछ और ही दिखा यह बेहद डरावना था। जीजाजी ने तुरंत वह फोटो डिलीट कर दी। इस घटना के बाद पूरा परिवार अगले ही दिन भारत लौट आया। फिर सभी लोग धीरे-धीरे ठीक हो गए। सुरवीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह ‘अंधेरा’ से पहले ‘मंडला मर्डर्स’ में नजर आई थीं। सुरवीन ने हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म अब इस समय देगी थिएटर्स में दस्तकएक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला की फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। इसके डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। अभी इसका टाइटल घोषित नहीं हुआ है। इस बीच कहा जा रहा है कि फिल्म की टीम गणेश चतुर्थी समारोह के ठीक बाद मुंबई में शूटिंग के आखिरी चरण की शुरुआत करेगी, जो इस प्रोजेक्ट का आखिरी शेड्यूल होगा। खबरें ये भी आ रही हैं कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक गणेश चतुर्थी के बाद इस रोमांटिक ड्रामा के आखिरी चरण की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।
फिल्म का अधिकांश हिस्सा पहले ही शूट हो चुका है। गणपति समारोह के बाद टीम 45 दिनों के मैराथन शेड्यूल में जुट जाएगी, जिससे फिल्म पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। प्रोडक्शन यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि फिल्म अब अप्रैल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी, जो गर्मियों की छुट्टियों के समय के साथ मेल खाता है। दिवाली तक बिना किसी ब्रेक के सीधी शूटिंग होगी, उसके बाद हम पोस्ट-प्रोडक्शन में लग जाएंगे। बता दें फिल्म पहले दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली थी।
इसके बाद खबर आई कि 13 फरवरी 2026 को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन तब तक इसका काम खत्म नहीं हो पाएगा। यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसका संगीत प्रीतम ने दिया है। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। उल्लेखनीय है कि कार्तिक अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी बिजी चल रहे हैं। कार्तिक, शिमित अमीन द्वारा निर्देशित एक देशभक्ति ड्रामा 'कैप्टन इंडिया' में भी मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में वे एक वायु सेना पायलट की भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह प्रोजेक्ट 2026 में रिलीज होने वाला है और अभिनेता का एक नया रूप दिखाने का वादा करता है।