2 News : सनी लियोनी ने इस बात के लिए मुंबई पुलिस को बोला थैंक्स, बिपाशा ने ‘देवी’ के प्री-बर्थडे बैश की झलक दिखाई

एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फैंस उनके लुक्स और क्यूट अंदाज के दीवाने हैं। सनी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। सनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी काम वाली महिला की बेटी की गुमशुदगी की बात बताई थी। उन्होंने बताया था कि बच्ची लापता हो गई है और वो लोग उसकी तलाश कर रहे हैं।

सनी ने इसके लिए फैंस से भी मदद मांगी थी और बच्ची को खोज निकालने वाले के लिए 50 हजार रुपए इनाम भी रखा था। खुशी की बात है कि बच्ची मिल गई है। सनी ने इसके लिए एक धन्यवाद पत्र में मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। गुमशुदगी के 24 घंटे बाद बच्ची का पता चल गया।

सनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हमारी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है! भगवान बहुत महान हैं! भगवान इस परिवार को आशीर्वाद दें। परिवार की ओर से मुंबई पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद और हमें अनुष्का गायब होने के 24 घंटे बाद वापस मिल गईं। पोस्ट को साझा करने और समाचार को वायरल करने के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद, मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देती हूं।”

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी 12 नवंबर को हो जाएगी 1 साल की

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की बेटी ‘देवी’ 12 नवंबर को एक साल की हो जाएगी। उसे वे मां दुर्गा का आशीर्वाद मानते हैं। देवी के जन्मदिन का जश्न शुरू हो चुका है। बिपाशा ने बेटी के प्री-बर्थडे बैश की एक झलक साझा की है। बिपाशा ने आज शुक्रवार (10 नवंबर) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर देवी का एक बेहद प्यारा वीडियो अपलोड किया।

देवी का चेहरा छिपाया हुआ है, जिसमें वह केक तोड़ती दिख रही हैं। केक के टॉप पर 'वन' शब्द के साथ एक प्यारा बंदर और एनिमेटेड पेड़ है। केक के निचले हिस्से पर कुछ और एनिमेटेड जानवर तथा देवी का नाम लिखा नजर आया। देवी ने इस केक को तोड़ने के बाद कुछ और मस्ती की। देवी ने पिंक कलर का प्रिंटेड नाइट सूट पहना था। देवी बड़े पिंक हैम्पर को निहारती दिखीं। इसे शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, और यह जारी है... बिपाशा व करण ने फरवरी में फैंस के लिए देवी का चेहरा रिवील कर दिया था।