कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल ने पिछले महीने अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करते हुए ऑफिशियल ऐलान किया था कि वे जल्द ही पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। तब से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, जो कई दिनों से कैटरीना के प्रेग्नेंट होने की अटकलें लगा रहे थे। कपल को चाहने वाले उनकी जिंदगी में जल्द से जल्द खुशियां आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कैटरीना के देवर और विक्की के छोटे भाई एक्टर सनी कौशल ने हाल ही में अपनी भाभी की प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की। शनिवार (4 अक्टूबर) रात मुंबई में हुई एक इवेंट के दौरान जब उनसे विक्की और कैटरीना के पहले बच्चे को लेकर सवाल पूछा गया तो सनी मुस्कुराते हुए बोले कि घर में सब लोग बहुत खुश हैं।
सनी ने कहा कि सबको बहुत खुशी है, लेकिन थोड़ी नर्वसनेस भी है कि आगे क्या होगा। हम सब उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बच्चा हमारे साथ होगा। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना ने सितंबर में अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट पोलरॉइड तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कैटरीना अपने बेबी बंप को प्यार से थामे हुए नजर आईं, जबकि विक्की उनके पास खड़े मुस्कुरा रहे थे। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “हम अपने जीवन के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं, दिल में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है।”
रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना अपने तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। सूत्रों की मानें तो कैटरीना 15 से 30 अक्टूबर के बीच बच्चे का स्वागत कर सकती हैं। हालांकि विक्की और कैटरीना की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। दोनों के परिवारों में भी खुशी का माहौल है और हर कोई इस नए चैप्टर का स्वागत करने की तैयारी में जुटा हुआ है। जुलाई में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह जोड़ी मुंबई के फेरी पोर्ट पर नजर आई थी। तब कैटरीना ने ढीले कपड़े पहने थे, जिससे लग रहा था कि शायद वह प्रेग्नेंट हैं। कैटरीना और विक्की ने काफी समय तक डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वे अपनी पोस्ट में ये झलकियां भी दिखाते हैं।
हाल ही हुई है अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की सगाईफिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली। जोड़े ने बोनी के मुंबई स्थित घर पर करीबी दोस्तों और परिवार के साथ अपनी सगाई की सारी रस्मों के साथ गोर धना मनाई। यह एक गुजराती प्री-वेडिंग सेरेमनी थी। अब अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अंशुला के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर एक नोट में उन्होंने दिल को छू लेने वाली बातें कही हैं। अर्जुन ने बताया कि अब उन्हें अपनी मां मोना शौरी कपूर की और भी ज्यादा याद आती है।
उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि उनकी मां अंशुला पर नजर रख रही हैं और उनके दिव्य मार्गदर्शन ने ही उन्हें रोहन से मिलने में मदद की। अर्जुन ने लिखा, “मुझे लगता है अब समय आ गया है कि मैं यह मान लूं कि तुम मुझे छोड़कर जल्द ही अपनी राह पर चल पड़ोगी...यह मुझे थोड़ा तोड़ देगा, लेकिन मुझे यह भी पता है कि तुम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहोगी जो तुम्हें मुस्कुराहट दे सके...भले ही उतना नहीं जितना मैं...लेकिन वह फिर भी बहुत अच्छा काम करेगा। मुझे अब मां की और भी ज्यादा याद आती है...क्राइम पार्टनर से लेकर हमेशा अपने साथी को मेरे साथ ढूंढने तक, मेरा अंश अब बड़ा हो गया है।
इस नए अध्याय की शुरुआत के लिए आप दोनों को मेरा ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएं। परिवार में आपका स्वागत है, @rohanthakkar1511... आप एक नए सफर पर हैं!” अर्जुन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय तक मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहे। पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म इसी साल आई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ थी, जिसमें उनके साथ रकुलप्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर थीं।