बॉलीवुड के दमदार हीरो सनी देओल ने हाल ही में देशभक्ति से भरी अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म करने के बाद, जैसे ही उन्होंने काम से थोड़ा ब्रेक लिया और पहाड़ों की ठंडी फिजाओं में सुकून के पल बिताने निकल पड़े, उनका एक नया लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
दरअसल, सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पहली बार क्लीन शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं। ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक जींस में, सिर पर वूलन टोपी और आंखों पर काला चश्मा लगाए सनी का ये अवतार एकदम हटकर है – लेकिन शायद उनके चाहने वालों को यह नया अंदाज़ ज़्यादा नहीं भाया।
क्लीन शेव में नज़र आए सनी देओल, सोशल मीडिया पर मचा बवालक्लीन शेव लुक में नजर आ रहे सनी देओल ने अपनी शानदार डिफेंडर के साथ पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – जिंदगी पर्वत चोटियों से होकर गुजरने वाला एक घुमावदार रास्ता है। नया लुक, नया डायरेक्शन। इस लाइन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या सनी अपने करियर के किसी नए मोड़ की ओर इशारा कर रहे हैं?
फैंस बोले – पाजी, आपकी दाढ़ी ही आपकी असली शान है!सनी देओल का नया लुक देखने के बाद फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर घेर लिया। एक फैन ने लिखा, पाजी, दाढ़ी मत कटवाया करो, आपके ऊपर बहुत जंचती है। वहीं दूसरे यूज़र ने कहा, दाढ़ी में ही आप ज़्यादा रफ़ एंड टफ दिखते हो, ये लुक बिल्कुल नहीं भाया। कई लोगों ने एक सुर में कहा – पाजी, मूंछ-दाढ़ी में ही असली दम दिखता है!
क्या ‘रामायण’ के हनुमान बनने की तैयारी है ये नया लुक?सनी के इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि ये लुक शायद रामायण फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार के लिए हो सकता है। एक फैन ने लिखा – लगता है ये क्लीन शेव लुक रामायण में हनुमान जी के रोल के लिए लिया गया है। वहीं दूसरे ने अंदाज़ा लगाया – हनुमान जी को निभाने जा रहे हो क्या पाजी?
वर्कफ्रंट की बात करें तो…सनी देओल पिछली बार निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। अब वे दमदार वापसी करने जा रहे हैं ‘बॉर्डर 2’ में, जहाँ वे वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा उनकी झोली में ‘लाहौर 1947’ और निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ भी है, जिसमें वे हनुमान जी की अहम भूमिका निभाने वाले हैं।