2 News : सुनील शेट्टी ने इस अंदाज में की दामाद राहुल की तारीफ, बेटी के सामने बिपाशा-करण ने किया लिपलॉक

दाएं हाथ के बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दिवाली (12 नवंबर) के दिन नीदरलैंड के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शानदार शतक लगा टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वे विकेटकीपर का रोल भी अदा कर रहे हैं। राहुल ने चोट के बाद तगड़ी वापसी की है। इस बीच राहुल के ससुर अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपने दामाद की जमकर प्रशंसा की है। सुनील भी क्रिकेट खूब पसंद करते हैं।

सुनील ने 'इंडिया एक्सप्रेस डॉट कॉम' के साथ बातचीत के दौरान कहा कि मेरे दामाद में वो आग है, कमिटमेंट है। शिष्टाचार और स्थिरता है। और कुछ करने की इच्छा है। इन सबसे ऊपर, उसके पास एक बड़ा दिल है, जो हमेशा कुछ देने के लिए तैयार रहता है। मैं हमेशा अपने बच्चों से कहता हूं कि यह देने की कला है जो आपको जीवन जीने की कला सिखाती है।

राहुल जब से क्रिकेटर हैं, तब से ही मैं उनका फैन हूं। ये नहीं कि जब वह परिवार का हिस्सा बने, तब मैं उन्हें पसंद करने लगा। दिवाली के मौके पर सुनील के बेटे व अथिया के भाई एक्टर अहान शेट्टी ने भी पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे और मेरे जीजू की तरफ से सभी को हैप्पी दिवाली।” अथिया और राहुल की शादी जनवरी में हुई थी।

बिपाशा बसु ने मालदीव से इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बिपाशा बसु उनके पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी इन दिनों मालदीव में हैं। बिपाशा-करण ने 12 नवंबर को देवी का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिपाशा वहां से लगातार फोटो शेयर कर रही हैं। अब बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे दोनों बेटी के सामने लिपलॉक करते हुए दिखे। करण और बिपाशा पूल में नजर आ रहे हैं।

बिपाशा ने रेड कलर की बिकिनी पहनी है। उन्होंने देवी को गोद में लिया हुआ है और दोनों मिलकर बेटी के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं। पूल में बेटी के साथ एन्जॉय करते हुए कपल अचानक एक-दूसरे को लिपलॉक करते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इससे पहले बिपाशा ने देवी के बर्थडे पर पोस्ट की थी। बिपाशा ने लिखा था, “मैजिक ऑफ बर्थ...पहले नौ महीने मम्मा के पेट के अंदर और अब देवी एक साल की हो गई। देवी का पहला जन्मदिन और उसी दिन दिवाली...ये हम लोगों के लिए मां की ही ब्लेसिंग है। हमारी लक्ष्मी मां।”