2003 की म्यूजिकल हिट फिल्म ‘अंदाज़’ को याद करते हुए अब दर्शकों के सामने उसका अगला अध्याय पेश होने जा रहा है। फिल्ममेकर सुनील दर्शन की ‘अंदाज़ 2’ 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने इस मौके पर फिल्म के चार पोस्टर भी लॉन्च किए हैं, जो फिल्म के युवा और संगीत प्रधान रोमांटिक मिज़ाज को दर्शाते हैं।
फिल्म ‘अंदाज़ 2’ एक बार फिर बॉलीवुड को पुराने म्यूजिकल लव ट्राएंगल के दौर में ले जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बार नए चेहरों और आधुनिक प्रस्तुति के साथ। 1 अगस्त को रिलीज़ होने वाली यह फिल्म न सिर्फ एक फ्रेश स्टार्ट है, बल्कि एक पुरानी हिट का नई पीढ़ी के लिए नया अंदाज़ भी है।
बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, सुनील दर्शन की 'अंदाज़ 2' 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता इस तारीख को एक सुनहरे मौके के तौर पर देख रहे हैं क्योंकि उस सप्ताह या उसके अगले सप्ताह कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है। इससे फिल्म को लगभग दो हफ्तों तक एक अच्छा बॉक्स ऑफिस विंडो मिलेगा।
अंदाज़ 2: नाम के पीछे की कहानीमार्च 2024 में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में निर्देशक सुनील दर्शन ने बताया था कि इस फिल्म के नाम के पीछे कोई सोची-समझी रणनीति नहीं थी। उन्होंने जब कहानी लिखी, तो उन्हें महसूस हुआ कि यह वही ‘अंदाज़’ है—हालांकि कहानी अलग है, लेकिन प्रेम त्रिकोण और संगीत की आत्मा वैसी ही है। इसी वजह से उन्होंने इसे ‘अंदाज़ 2’ नाम दिया।
आयुष कुमार की दिलचस्प एंट्रीनिर्देशक सुनील दर्शन ने पहले आयुष कुमार को लीड हीरो के दोस्त की भूमिका के लिए सोचा था, लेकिन बाद में उन्हें लीड रोल के लिए चुन लिया गया। आयुष ने इस पर कहा, जब सर ने मुझे लीड रोल देने की बात कही, तो मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं।
संगीत बना फिल्म की रीढ़‘अंदाज़ 2’ का संगीत विशेष रूप से चर्चित रहेगा। इसे संगीतकार नदीम ने तैयार किया है और यह फिल्म की मुख्य यूएसपी में से एक है। सुनील दर्शन ने बताया कि फिल्म के संगीत में पुराने दौर की आत्मा तो है, लेकिन इसमें नई पीढ़ी के गायकों की आवाज़ भी शामिल की गई है। जहां एक ओर शान और नीरज श्रीधर जैसे सिंगर्स को रिटेन किया गया है, वहीं जावेद अली, पालक मुच्छल, असीस कौर, अमित मिश्रा, मोहम्मद इरफान और शादाब फारिदी जैसे नए गायकों को भी जोड़ा गया है। कुल मिलाकर फिल्म में 9 गायक हैं।
क्या दो दशक बाद ‘अंदाज़’ फिर छेड़ेगा सुरों का जादू?‘अंदाज़ 2’ न सिर्फ संगीत और रोमांस की भावनाओं को फिर से जीवंत करेगा बल्कि नई पीढ़ी को भी इस जॉनर के प्रति आकर्षित करने का प्रयास करेगा। 2003 की ‘अंदाज़’ अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता के लिए करियर टर्निंग साबित हुई थी। अब देखना यह है कि क्या 'अंदाज़ 2' भी अपने युवा कलाकारों के साथ वही करिश्मा दोहराने में सफल होगी।