दूसरे मंगलवार ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा? जानिए 12वें दिन की कमाई

1 अगस्त, शुक्रवार को बॉलीवुड में दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुईं — अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ और तृप्ति डिमरी, सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’। शुरुआत में इन फिल्मों से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही रिलीज़ के बाद दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाईं। ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों के मुकाबले ये दोनों फीकी पड़ गईं। पहले सप्ताह में दोनों ने कुछ हद तक कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते में इनका प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। खासकर ‘धड़क 2’ तो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह दम तोड़ती नजर आई। आइए जानें, रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।

‘सन ऑफ़ सरदार 2’ का 12वें दिन कलेक्शन


अजय देवगन की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ से रिलीज से पहले काफी उम्मीदें थीं। फिल्म का प्रमोशन भी जोर-शोर से किया गया था, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की संभावना लग रही थी। ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और अच्छी शुरुआत भी ली। लेकिन जल्द ही इसकी कमाई लगातार गिरने लगी। दूसरे हफ्ते तक तो फिल्म की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। आश्चर्य की बात यह है कि 12 दिनों बाद भी ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ अपना आधा बजट भी कवर नहीं कर पाई है। कलेक्शन की बात करें तो:

पहले सप्ताह में फिल्म ने लगभग 33 करोड़ रुपये कमाए थे।

8वें दिन कलेक्शन था 1.25 करोड़, 9वें दिन 4 करोड़, 10वें दिन 3.75 करोड़ और 11वें दिन लगभग 87 लाख रुपये।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 12वें दिन फिल्म ने करीब 1.15 करोड़ की कमाई की।

कुल मिलाकर, 12 दिनों में ‘सन ऑफ़ सरदार 2’ ने लगभग 44.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
‘धड़क 2’ का 12वें दिन कलेक्शन

वहीं, ‘धड़क 2’ एक भावुक रोमांटिक ड्रामा है, जो जातिगत विभाजन की सच्चाइयों को बयां करती है। हालांकि फिल्म के इमोशनल विषय और नई जोड़ी के बावजूद यह दर्शकों को खासा प्रभावित नहीं कर सकी। पहले दिन से ही फिल्म कमजोर साबित हुई और पहले सप्ताह में भी शानदार प्रदर्शन नहीं दिखा पाई। दूसरे हफ्ते में तो इसने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से पिछड़ गई। कलेक्शन के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले हफ्ते में ‘धड़क 2’ ने लगभग 16.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

8वें दिन फिल्म का कलेक्शन 65 लाख, 9वें दिन 1.4 करोड़, 10वें दिन 1.65 करोड़ और 11वें दिन करीब 50 लाख रहा।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 12वें दिन ‘धड़क 2’ ने सिर्फ 55 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

कुल मिलाकर, 12 दिनों में फिल्म की कमाई 21.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।