Bakrid 2018 : आपके फेवरेट बॉलीवुड सितारों के घर ईद के दिन बनते है ये पकवान

'इस-उल-जुहा' अर्थात बकरीद का त्योंहार आ चुका हैं और चारों और इस त्यौहार को लेकर रौनक बनी हुई हैं। हर शख्स अपनी हैसियत के मुताबिक इस त्योंहार का लुत्फ़ उठाता हैं। अब जब बात त्यौहार की हो और पकवान की बात ना हो तो कैसे मजा आए। इस त्योहार पर बकरे की कुर्बानी के साथ-साथ कई और पकवान भी बनाए जाते हैं। आम इंसान अपने हिसाब से पकवान बना लेता हैं, लेकिन उन्हें यह जानने की इच्छा रहती है कि उनके फेवरेट स्टार इस मौके पर क्या खाना पंसद करते हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि इस के इस त्योंहार के दिन आपके फेवरेट स्टार के घरों में क्या बनता हैं।

* हुमा कुरैशी

हुमा बताती हैं कि ईद के मौके पर हम सब भाई-बहन एक साथ इकठ्ठा होते हैं। इस दन सारी ट्रेडिशनल मुस्लिम डिशेज बनती हैं। जहां तक मेरी पसंद की बात हैं तो मुझे कीमा, कलेजी,कोरमा, बिरयानी और शीर कोरमा बेहद पसंद हैं। हुमा कहती हैं कि मेरी मम्मी के हाथ के कीमा परांठा और शीर कोरमा पूरी दुनिया में सबसे अच्छा होता हैं।

* शबाना आजमी

शबाना कहती हैं कि ईद के दिन उनके घर सारा दिन शीर कोरमा, दही वड़ा, रूह अफजा के साथ खस सर्व किया जाता है। लंच में हैदराबादी बिरयानी के साथ शमी कबाब, फ्राइड दही वाली मिर्ची, हरी मिर्च की चटनी बनाई जाती है।

* सलमान खान

एक इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया था कि ईद के दिन उनका परिवार एक-साथ लंच करता है। सारा दिन उनके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। उनकी मम्मी सुबह से ही शोरमा बनाने के लिए बादाम और पिस्ते तोड़ने में लगी रहती है।

* साकीब सलीम

ईद के दिन साकीब सलीम अचारी चिकन, सीख कबाब और ककोरी कबाब खाते हैं। उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी खीर बेहद पसंद है। साकीब को इस दिन मटन बिरयानी खाना पसंद करते है।