Sooryavanshi Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'सूर्यवंशी', जानें पांचवे दिन की कमाई

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने पांचवे दिन ही 100 करोड़ से पार का बिजनेस किया है। ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन शेयर कर बताया कि फिल्म महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे बढ़‍िया कमाई कर रही है। 5 नवंबर को थ‍िएटर्स में रिलीज सूर्यवंशी ने पहले दिन 26.29 करोड़, दूसरे दिन 23.85 करोड़, तीसरे दिन 26.94 करोड़, चौथे दिन 14.51 करोड़ और पांचवे दिन 11.22 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने कुल मिलाकर 102.81 करोड़ की कमाई कर ली है।

आपको बता दे, फिल्म ने गुजरात और महाराष्ट्र में जमकर कमाई की है। हालांकि दिल्ली और पंजाब में कमाई इतनी अच्छी नहीं रही है। नॉर्थ इंडिया में बड़ी संख्या में आंदोलन कर रहे किसान इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं जिसके चलते इसकी कमाई पर भी साफ असर देखा जा सकता है।

सूर्यवंशी ने सिर्फ देश में ही नहीं बल्क‍ि विदेश में भी अपनी ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है। इसे विदेश में 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था, जबक‍ि भारत में इस फिल्म को 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स मिली है। ओवरसीज में फिल्म ले पहले दिन 8.10 करोड़ और दूसरे दिन 8.58 करोड़ कर कारोबार किया। तीसरे और चौथे दिन के कलेक्शन को मिलाकर पांच दिन में टोटल 28.01 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन हुआ था।