बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्होंने असहनीय पीठ दर्द के बावजूद कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। अब सोनू का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सोनू गुस्से में भड़कते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो कोलकाता का है, जहां सोनू परफॉर्म करने पहुंचे थे। ग्रीन सूट-बूट में सोनू स्टेज पर खड़े हैं और माइक पर कहते हैं, “अगर खड़े होना ही है…तो इलेक्शन में खड़े हो जाओ यार। प्लीज बिठाओ। जल्दी करो।
बहुत टाइम जा रहा है मेरा, मालूम है मेरे गाने काटने पड़ेंगे मुझे। आपका कट ऑफ टाइम आ जाएगा फिर, बैठो आप, जल्दी बैठो…बैठो…बैठ जाओ। आप बाहर निकलो यहां से, बाहर निकलो। इस जगह को पूरी तरह से खाली करो।” बताया जा रहा है कि शो में काफी भीड़ थी और लोग सीट पर बैठने की जगह खड़े हो गए। शो में चल रही डिस्टरबेंस के बाद सोनू को खुद ही मामला संभालना पड़ा। सोनू ने इस जिम्मेदारी को उठाते हुए परेशान कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। अब इस वीडियो पर फैंस का रिएक्शन देखने को मिला।
सोनू ने जिस तरह भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। वहीं लोगों ने ऑर्गेनाइजर और मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया है। एक फैन ने लिखा, “बहुत ही गलत बात है कि इतना खराब मैनेजमेंट है। बहुत ही शर्मनाक है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “लगता है कि सोनू निगम भीड़ को मैनेज कर रहे हैं और सुरक्षा का ख्याल कर रहे हैं।” वहीं, एक फैन ने लिखा, “गुस्सा भी इतना सुर में।” एक यूजर ने कहा, दरअसल उन्हें भीड़ को खुद कंट्रोल करना पड़ा, आयोजकों का मैनेजमेंट बहुत खराब है।”
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मूवी ‘छावा’ 14 फरवरी को होगी रिलीजएक्टर विक्की कौशल लंबे समय से हिस्टोरिकल ड्रामा 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फैंस भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेजी हैं और उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में विक्की के अपोजिट ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इस बीच विक्की और रश्मिका पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।
सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों गोल्डन टेंपल में नजर आए। इस दौरान रश्मिका ने गुलाबी सूट पहना था, वहीं विक्की सफेद कुर्ते में दिखे। विक्की ने अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीरें साझा कीं। रश्मिका के साथ पोज देते हुए वे प्यारी मुस्कान बिखेर रहे थे। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “#SriHarmandirSahib में कुछ खास बात है! शांति, दिव्यता, प्रार्थना की शक्ति।
जैसा की हम दुनिया में #छावा ला रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि यह इस पवित्र स्थान की प्रेरणा और शक्ति का एक अंश भी दर्शाता है। रब्ब मेहर बख्शे। सतनाम वाहेगुरु।” रश्मिका ने इंस्टा स्टोरी में तस्वीर शेयर की, जिसमें वह विक्की के साथ विमान की पृष्ठभूमि में पोज दे रही हैं। उन्होंने लिखा, “अमृतसर… की हाल आआ!!!” 'छावा' की बात करें तो फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर और प्रोड्यूसर दिनेश विजान हैं। इसमें विक्की महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाएंगे। रश्मिका उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी।