इवेंट में सेल्फी के लिए सोनू निगम से धक्का-मुक्की, मैनेजर से बदतमीजी, 2 लोग घायल; FIR दर्ज

मुंबई में बीती रात सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस पूरी घटना में उनके करीबी रब्बानी खान को चोट आई है। धक्का मुक्की का आरोप शिवसेना उद्धव गुट के विधायक के बेटे पर है। सोनू और उनकी टीम मुंबई के चेंबूर में बीती रात को एक म्यूजिक इवेंट कर रहे थे। इवेंट के दौरान शिव सेना के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर का बेटा स्वपनिल प्रकाश फाटेरपेकर सोनू के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई। सोनू निगम ने चेंबूर थाने में इस पूरे मामले को लेकर FIR दर्ज भी कराई है। चेंबूर पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस के डीसीपी हेमराज राजपूत ने कहा कि सोनू निगम की शिकायत के बाद स्वप्निल फटेरपेकर के खिलाफ IPC की धारा 341, 337, 323 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल, मुंबई के चेंबूर में लाइव परफॉर्मेंस के बाद जैसे ही सोनू निगम बाहर निकले। तभी सीढ़ी से उतरते वक्त ये घटना घटित हुई। विधायक का बेटा स्टेज पर जाकर सोनू निगम के साथ सेल्फी लेना चाहता था और वह स्टेज पर जाने लागा। तभी उसने सोनू की मैनेजर सायरा को स्टेज से उतरने के लिए कहा और जब सोनू मंच नीचे उतर रहे थे, तो उसने सोनू को स्टेज की सीढ़ियों से धक्का दे दिया। सोनू सीढ़ियों से दूर जाकर गिरें। उन्हें चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

इस पूरे मामले पर सोनू निगम का रिएक्शन भी आया है। मीडिया से बातचीत में सोनू ने बताया कि कोई हाथापाई नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि मैंने शिकायत दर्ज कराई है वो इसलिए क्योंकि लोगों को थोड़ा सोचना चाहिए कि जब किसी को आप जबरदस्ती फोटो-सेल्फी के लिए कहते हो। फिर उसके बाद एरोगेंस, धक्का मुक्की...ये सब होता है।

सोनू ने कहा कि मुझसे सेल्फी के लिए कहा गया था। मना करने पर सामने वाले ने मुझे पकड़ लिया। बाद में पता चला कि वो एमएलए प्रकाश फटेरपेकर का बेटा स्वपनिल फटेरपेकर है। मुझे बचाने के लिए मेरे करीबी हरि प्रसाद बीच में आए। फिर हरि को उसने धक्का दिया, जिसके बाद उसने मुझे धक्का दिया। इससे मैं नीचे गिर गया। मुझे बचाने के लिए रब्बानी आए तो उन्हें भी धक्का दिया गया। वे बाल-बाल बचे हैं, वरना उन्हें गंभीर चोट आती। इसमें उनकी जान तक जा सकती थी। रब्बानी की किस्मत अच्छी थी कि नीचे कोई लोहा नहीं था।

दरअसल, 20 फरवरी को विधायक प्रकाश फटेरपेकर द्वारा आयोजित चेंबूर फेस्टिवल के फिनाले में सोनू निगम परफॉर्म कर रहे थे। इसी बीच विधायक का बेटा स्वप्निल फटेरपेकर सोनू की मैनेजर सायरा संग बदतमीजी करते हुए कहने लगा कि वे स्टेज से हट जाएं। जब सोनू परफॉर्म कर स्टेज से नीचे आ रहे थे, तो विधायक के बेटे ने सेल्फी के लिए कहा। सोनू ने जब मन किया तो उसने गुस्से में पहले सोनू निगम के बॉडीगार्ड हरि को धक्का दिया फिर सोनू को धक्का मारा। इस धक्का मुक्की में सोनू निगम के उस्ताद के बेटे रब्बानी खान भी स्टेज से नीचे गिर गए। जिससे उन्हें काफी चोट आई। उन्हें फौरन चेंबूर के जेन अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात ये है कि सोनू निगम को कोई इंजरी नहीं हुई है। वे सुरक्षित हैं।